बिहटा के मेडिकल कॉलेज में फ्रेशर पार्टी में बवाल, सीनियर-जूनियर छात्रों के बीच मारपीट

बिहटा मेडिकल कॉलेज (सांकेतिक तस्वीर)
Patna News: बिहटा मेडिकल कॉलेज में फ्रेशर पार्टी के दौरान सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें चार छात्र घायल हो गए. विवाद बढ़ने पर स्थिति बेकाबू हो गई और एक गंभीर रूप से घायल छात्र को पीएमसीएच रेफर करना पड़ा.
Patna News: (मोनू कुमार मिश्रा की रिपोर्ट)
बिहटा स्थित एक मेडिकल कॉलेज में फ्रेशर पार्टी के दौरान बड़ा बवाल हो गया. सीनियर और जूनियर छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट में चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक छात्र को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.
फ्रेशर पार्टी के दौरान बिगड़ा माहौल
जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम आयोजित फ्रेशर पार्टी के दौरान सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और कॉलेज परिसर में हंगामा मच गया.
‘गुड मॉर्निंग-गुड नाइट’ विवाद से शुरू हुई कहासुनी
छात्रों के बीच चर्चा है कि एक सीनियर छात्र को ‘गुड मॉर्निंग’ और ‘गुड नाइट’ न कहने को लेकर विवाद की शुरुआत हुई. इसके बाद कुछ छात्रों के बीच तनाव बढ़ता गया और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई.
चार छात्र गंभीर रूप से घायल, एक PMCH रेफर
मारपीट की इस घटना में चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक छात्र की हालत गंभीर होने पर उसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया है. अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.
बाहरी युवकों की एंट्री का आरोप
कुछ छात्रों ने आरोप लगाया है कि सीनियर छात्रों ने बाहरी युवकों को बुलाकर कॉलेज परिसर में मारपीट करवाई. हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. छात्रों का आरोप है कि हंगामे के दौरान सुरक्षा कर्मी मूकदर्शक बने रहे और समय रहते स्थिति को नियंत्रित नहीं किया गया.
पुलिस जांच की तैयारी में
बिहटा थाना पुलिस ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर सभी पहलुओं पर कार्रवाई की जाएगी.
ALSO READ: पटना के नौबतपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड जवान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










