ePaper

पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को ट्रायल के बाद अब उद्घाटन का इंतजार, जानें किराया और टाइमिंग

Updated at : 25 Aug 2023 5:26 PM (IST)
विज्ञापन
पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को ट्रायल के बाद अब उद्घाटन का इंतजार, जानें किराया और टाइमिंग

पटना हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का तीन बार ट्रायल हो चुका है. दो बार पटना से हावड़ा तक तो एक बार पटना से झाझा तक. ट्रेन को चलाने को लेकर पटना और हावड़ा दोनों जगह तैयारियां जोरों पर हैं. लेकिन इसका उद्घाटन कब होगा यह अभी तक तय नहीं.

विज्ञापन
undefined

पटना-हावड़ा रेलखंड पर झाझा-जसीडीह होकर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के समय में आंशिक बदलाव किया जा सकता है. इस ट्रेन का अब तक तीन सफल ट्रायल किया जा चुका है. वहीं ट्रेन का उद्घाटन कब होगा, इसे लेकर केंद्र सरकार के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है.

undefined

पटना हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव में स्टेशनों को कम किए जाने पर विचार हो रहा है. ट्रायल के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे की इस ट्रेन का ठहराव पटना साहिब रेलवे स्टेशन पर भी हो सकता है. लेकिन एक ही शहर में वंदे भारत जैसी सेमी हाई स्पीड ट्रेन के दो जगह ठहराव को तार्किक नहीं मानते हुए ऐसा किए जाने की संभावना नहीं है.

undefined

पटना से हावड़ा की दूरी लगभग 535 किलोमीटर है. वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस 90 किमी प्रतिघंटा से 110 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती है. ट्रायल रन के दौरान ट्रेन को पटना से हावड़ा पहुंचने में साढ़े छह घंटे का वक्त लगा था. इसे घटाकर सवा छह घंटे करने की तैयारी है. वैसे इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है.

undefined

वहीं अगर पटना हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की टाइमिंग की बात करें तो ट्रायल रन के दौरान इसे पटना से 7 बजकर 55 मिनट पर खोला गया था. ऐसे में रेलवे इसकी टाइमिंग 7 से 8 बजे के बीच रख सकता है. हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसका निर्धारण नहीं हो सका है.

undefined

इस ट्रेन का तीसरा ट्रायल 22 अगस्त मंगलवार को झाझा तक किया गया था. इस दौरान जानकारी देते डीपीआरओ पृथ्वीराज ने बताया था कि फिलहाल इस ट्रेन का ट्रायल किया जा रहा है.उन्होंने बताया कि यह ट्रेन पटना से हावड़ा के लिए कब चलेगी, इस ट्रेन का किराया क्या होगा, किस स्टेशन पर इस ट्रेन का स्टॉपेज होगा, अभी इसका निर्धारण नहीं हुआ है. इस ट्रेन के चलने से रेलवे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी.

undefined

यातायात निरीक्षक रवि गुप्ता ने बताया कि फिलहाल रेलवे ट्रैक पर इसकी गतिविधि देखी जा रही है. इस कारण तीसरी बार ट्रायल किया गया है. यह ट्रेन दो बार पटना से हावड़ा स्टेशन तक गयी है. इसका तीसरा ट्रायल पटना से झाझा स्टेशन तक किया गया था.

undefined

इधर, ट्रेन को चलाने को लेकर पटना और हावड़ा दोनों जगह तैयारियां जोरों पर हैं. राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स में ट्रेन का मेंटेनेंस जारी है. इधर ट्रेन के किराये को लेकर निर्णय नहीं हो सका है. कैटरिंग व अन्य शुल्क क्या होगा, इसकी गणना भी की जा रही है. अब तक रेलवे के रिजर्वेशन सिस्टम में किराया फीड नहीं किया गया है. अभी तक पूर्व-मध्य रेलवे हाजीपुर व हावड़ा जोन कोलकाता को आधिकारिक सूचना नहीं मिली है.

undefined
विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन