Patna Airport पर बाल बाल बचे 72 यात्री, Vistara Flight के इंजन से पक्षी टकराया, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Updated at : 23 Jan 2021 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
Patna Airport पर बाल बाल बचे 72 यात्री, Vistara Flight के इंजन से पक्षी टकराया, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Chennai: A SpiceJet plane prepares to take-off from Chennai airport for domestic travel, after flights resumed during the ongoing nationwide lockdown, in Chennai, Monday, May 25, 2020. All scheduled commercial passenger flights were suspended since March 25 when the government imposed a nationwide lockdown to curb the coronavirus pandemic. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI25-05-2020_000108B)

Patna Airport latest Update : पटना एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा टल गया है. एयरपोर्ट पर बैंगलुरू साथ विमान लैंड हो रही थी. इसी दौरान फ्लाईट से एक पक्षी टकरा गई, जिसके कारण विमान हादसे के शिकार होते-होते बचा. अभी तक इस घटना से किसी भी तरह की हताहत की सूचना नहीं है.

विज्ञापन

Patna Airport Latest Update: पटना एयरपोर्ट शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया. बेंगलुरू से पटना आ रही विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से पक्षी टकराने की खबर के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. हालांकि, एयरपोर्ट पर विमान की सेफ लैंडिंग हो गई. बताया जाता है कि बेंगलुरू से उड़ान भरने के बाद विस्तारा (Vistara) एयरलाइंस की फ्लाइट पटना एयरपोर्ट पर लैंड हो रही थी. इसी दौरान प्लेन से पक्षी टकरा गया. पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए प्लेन की सेफ लैंडिंग करा दी.

विस्तारा एयरलायंस के स्टेशन मैनेजर संजय यादव ने बताया कि पक्षी विमान के दाहिने इंजन से टकरायी. इससे इंजन का प्लास्टिक पैनल टूट गया और उसमें छोटा सुराख हो गया. इसके बाद विमान के दाहिने इंजन ने काम करना बंद कर दिया, लेकिन बायें इंजन के सही सलामत होने के कारण पायलट विमान को सुरक्षित लैंड करने मेंं सफल रहा और इस प्रकार विमान में सवार 72 यात्री और पायलट कोपायलट समेत सभी क्रू मेंबर की जान बच गयी.

एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

दरअसल, पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर मिली. बाद में साफ हुआ कि विस्तारा एयरलाइंस की प्लेन से पक्षी टकराने के कारण दिक्कतें हुई. हालांकि, किसी पैसेंजर को चोट नहीं आई. घटना की जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट पर अधिकारी पहुंच गए.


घटना के बाद कई फ्लाइट रद्द

विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से पक्षी के टकराने के बाद के हालात का जायजा लिया जा रहा है. बताया जाता है कि पटना एयरपोर्ट से कई फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है. अभी टर्मिनल पर इंजीनियर की टीम मौजूद है. एयरपोर्ट से फ्लाइट रेज्यूम करने की कोशिश की जा रही है. बताते चलें कि पटना एयरपोर्ट पर प्लेन से पक्षियों के टकराने की घटना पहले भी कई बार हो चुकी है. एयरपोर्ट के करीब संजय गांधी जैविक उद्यान है. इस कारण एयरपोर्ट के आसपास के इलाके में पक्षियों का जमघट लगा रहता है.

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन