अग्निवीर बनने का मौका, पटना में 22 सितंबर से भर्ती रैली, 11 हजार से ज्यादा युवा होंगे शामिल, जानें किस दिन किसकी भर्ती

Updated:
विज्ञापन

रैली भर्ती की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Agniveer Bharti 2026: पटना के दानापुर में अग्निवीर भर्ती रैली 2026-27 के दूसरे चरण की तैयारी पूरी हो गई है. भर्ती रैली 22 सितंबर से शुरू होगी और 7 अक्टूबर तक चलेगी. इस दौरान 11,042 अभ्यर्थी शामिल होंगे. सेना ने सुरक्षा और सुविधा को लेकर खास इंतजाम किए हैं.

विज्ञापन

Agniveer Bharti 2026: पटना के दानापुर में अग्निवीर भर्ती रैली 2026-27 के दूसरे चरण की तैयारियां पूरी हो गई हैं. भर्ती रैली 22 सितंबर से शुरू होगी और 7 अक्टूबर तक चलेगी. इस दौरान कुल 11,042 अभ्यर्थी शामिल होंगे. सेना और जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं.

विज्ञापन

RO (HQ) दानापुर की ओर से भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है. भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी रखने पर भी विशेष जोर दिया गया है. अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं.

22 से 30 सितंबर तक होगी अग्निवीर GD की भर्ती

22 से 30 सितंबर तक अग्निवीर GD, टेक्निकल और ट्रेड्समैन के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी. इसके बाद 1 से 4 अक्टूबर तक अग्निवीर क्लर्क/SKT के लिए भर्ती होगी.

इस बार करीब 3,500 अभ्यर्थी क्लर्क पद के लिए शामिल होंगे. वहीं, 6 और 7 अक्टूबर को अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस यानी AVWMP की भर्ती प्रक्रिया होगी. इसमें 253 महिला अभ्यर्थियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है.

सड़क पर होगी अभ्यर्थियों की दौड़

भर्ती प्रक्रिया के दौरान इस बार अभ्यर्थियों की दौड़ सड़क पर कराई जाएगी. सेना ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे दौड़ के लिए अच्छे और आरामदायक जूते पहनकर आएं.

अधिकारियों के मुताबिक, भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. भर्ती प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने के लिए सेना और जिला प्रशासन ने मिलकर तैयारी की है.

खाने की भी रहेगी व्यवस्था

निदेशक भर्ती कर्नल बिंदु अग्निहोत्री ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए खाने की व्यवस्था भी की गई है. इसमें जीविका दीदियों का सहयोग लिया जाएगा. इसके लिए उनकी रसोई की व्यवस्था रहेगी.

भर्ती स्थल पर आने वाले अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दलालों और बिचौलियों से रहें सावधान

सेना ने अभ्यर्थियों को दलालों और बिचौलियों से सावधान रहने की अपील की है. अधिकारियों ने साफ कहा है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता के आधार पर होगी.

अभ्यर्थियों से किसी को पैसे नहीं देने की अपील की गई है. भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों पर भरोसा करने को कहा गया है.

सेना और प्रशासन ने पूरी की तैयारी

भर्ती रैली के सुचारू संचालन के लिए सेना ने पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार, SSP पटना कार्तिकेय के. शर्मा, SDM दानापुर विरुपाक्ष विक्रम सिंह और मुख्यालय J&B सब एरिया के सहयोग के लिए आभार जताया है.

दानापुर में अग्निवीर बनने का सपना लेकर हजारों युवा पहुंचेंगे. सेना और जिला प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने की तैयारी की है.

Also Read: पटना में बस-ऑटो चालकों के लिए नए नियम, यहां रुका तो कटेगा चालान, VLTD नहीं तो कार्रवाई, ट्रेनिंग भी जरूरी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन