पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने जारी की स्नातक परीक्षा की तिथि, जानिए कब होगी परीक्षा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Mar 2023 12:59 AM

विज्ञापन

स्नातक पार्ट वन नियमित कोर्स की परीक्षा 20 अप्रैल से दो पालियों में आयोजित की जायेगी. इसमें ऑनर्स विषयों की परीक्षा 27 अप्रैल तक होगी, जबकि सब्सिडियरी विषय की परीक्षा दो मई से 17 मई तक आयोजित होगी.

विज्ञापन

पटना. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक नियमित व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है. कुलपति प्रो आरके सिंह के निर्देश के बाद परीक्षा नियंत्रक डॉ महेश मंडल ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया. स्नातक पार्ट वन नियमित कोर्स की परीक्षा 20 अप्रैल से दो पालियों में आयोजित की जायेगी. इसमें ऑनर्स विषयों की परीक्षा 27 अप्रैल तक होगी, जबकि सब्सिडियरी विषय की परीक्षा दो मई से 17 मई तक आयोजित होगी.

दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा 

स्नातक पार्ट टू नियमित कोर्स की परीक्षा नौ मई से दो पालियों में आयोजित होगी. ऑनर्स विषय की परीक्षा 13 मई तक होगी. सब्सिडियरी विषय की परीक्षा 16 मई से 24 मई तक आयोजित होगी. स्नातक पार्ट थ्री नियमित कोर्स की परीक्षा 24 अप्रैल से छह मई तक दो पालियों में आयोजित होगी. व्यावसायिक कोर्स पार्ट वन की परीक्षा 20 अप्रैल से 15 मई तक चलेगी.

व्यावसायिक कोर्स पार्ट टू की परीक्षा नौ मई से 23 मई तक

व्यावसायिक कोर्स पार्ट टू की परीक्षा नौ मई से 23 मई तक संचालित होगी. व्यावसायिक कोर्स पार्ट थ्री की परीक्षा 24 अप्रैल से छह मई तक संचालित होगी. सभी परीक्षाओं का कार्यक्रम पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सभी परीक्षाओं को लेकर परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं. निर्धारित समय से पहले वेबसाइट पर प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया जायेगा.

स्नातक पार्ट टू व थ्री के परीक्षा फॉर्म 20 मार्च तक भरे जायेंगे

स्नातक पार्ट टू और थ्री के नियमित व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म बगैर विलंब शुल्क के साथ 14 से 20 मार्च तक भरे जायेंगे. नियमित कोटी के पार्ट टू फार्म भरने के लिए सामान्य व बीसी टू कोटि के अभ्यर्थी को सात सौ रुपये, बीसी वन और एससी-एसटी कोटि के अभ्यर्थियों को 500 रुपये देने होंगे.

पार्ट टू व्यावसायिक के लिए सामान्य व बीसी टू के लिए 1450 और बीसी वन व एससी-एसटी कोटि के अभ्यर्थियों को 950 रुपये जमा कराने होंगे. स्नातक नियमित पार्ट थ्री के सामान्य व बीसी टू कोटि के अभ्यर्थियों को 1600 रुपये और बीसी वन व एससी-एसटी कोटि के अभ्यर्थियों को 1400 रुपये जमा कराने होंगे. व्यावसायिक पाठ्यक्रम के सामान्य व बीसी टू कोटि के अभ्यर्थियों को 2350 रुपये एवं बीसी वन तथा एससी-एसटी कोटि के अभ्यर्थियों को 1850 रुपये जमा कराने होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन