नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव को JAP प्रमुख पप्पू यादव ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई, पढ़े पूरी खबर

Updated at : 10 Aug 2022 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव को JAP प्रमुख पप्पू यादव ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई, पढ़े पूरी खबर

जाप प्रमुख पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने ट्वीट कर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को आठवीं बार मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को दूसरी बार उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए बधाई दी. पप्पू यादव ने लिखा है कि 'नीतीश कुमार जी आपको भाजपा से मुक्ति मिलने पर हार्दिक बधाई.

विज्ञापन

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बुधवार को राजभवन में 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ तेजस्वी यादव ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इन सब के बीच बिहार के सियासी दलों के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है. इसी क्रम में जाप (JAP) प्रमुख पप्पू यादव (Pappu yadav) ने नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव को ट्वीट कर बधाई दी है.

‘बिहार के विकास के लिए सजगता से हो प्रयास’

जाप प्रमुख पप्पू यादव ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को आठवीं बार मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव को दूसरी बार उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए बधाई दी. पप्पू यादव ने लिखा है कि ‘नीतीश कुमार जी आपको भाजपा से मुक्ति मिलने पर हार्दिक बधाई!..बिहार की आकांक्षाओं पर खड़ी उतरे आपकी सरकार, इसके लिए सजगता से हो प्रयास!…उन्होंने आगे लिखा है कि सिर्फ़ बिहार ही नहीं देश को भाजपा के महाभ्रष्ट जंगलराज से आज़ादी दिलाने के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर राष्ट्रीय अभियान चलाएं !

नीतीश कुमार ने बीजेपी पर साधा निशाना

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने बुधवार को राजभवन में 8वीं बार मुख्यमंत्री पद सी शपथ ले ली. उनके साथ तेजस्वी यादव ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ लेने के बाद राजभवन से बाहर निकलते ही तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार ने बीजेपी पर करारा हमला बोला. तेजस्वी ने कहा कि भाजपा से हमलोग परेशान थे. भाजपा युवाओं को रोजगार देने का वादा करके सरकार में आयी थी. लेकिन आज युवाओं की क्या हालत हो गई है. यह किसी से छिपा हुआ नहीं है. हम जल्द ही दो से तीन महीनों में युवाओं को रोजगार देने की कवायद शुरू करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन