ePaper

Panchayat Chunav : अब पंचायत की सत्ता पर BJP की नजर ! इस रणनीति से Lalu Yadav की पार्टी को मात देने की कर रही है तैयारी? मकर संक्रांति के बाद होगा ऐलान

Updated at : 13 Jan 2021 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
Panchayat Chunav : अब पंचायत की सत्ता पर BJP की नजर ! इस रणनीति से Lalu Yadav की पार्टी को मात देने की कर रही है तैयारी? मकर संक्रांति के बाद होगा ऐलान

Panchayat Chunav 2021 In Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव में बेहतर परफॉर्मेंस के बाद सतारूढ़ दल बीजेपी की नजर अब पंचायत चुनाव पर है. भारतीय जनता पार्टी बिहार में संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं को सत्ता में एडजस्ट करने का प्लान बना रही है. इसी प्लान के तहत बीजेपी राज्य में पंचायत चुनाव लड़ेगी. पंचायत चुनाव लड़ने की रूपरेखा पर पार्टी मकर संक्रांति के बाद ऐलान कर सकती है

विज्ञापन

Panchayat Chunav : बिहार विधानसभा चुनाव में बेहतर परफॉर्मेंस के बाद सतारूढ़ दल बीजेपी की नजर अब पंचायत चुनाव पर है. भारतीय जनता पार्टी बिहार में संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं को सत्ता में एडजस्ट करने का प्लान बना रही है. इसी प्लान के तहत बीजेपी राज्य में पंचायत चुनाव लड़ेगी. पंचायत चुनाव लड़ने की रूपरेखा पर पार्टी मकर संक्रांति के बाद ऐलान कर सकती है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी पंचायत चुनाव के जरिए लालू यादव (Lalu Yadav) की पार्टी राजद के वोटबैंक में सेंध लगाने की कोशिश में है. पार्टी पंचायत चुनाव के लिए मजबूत मुस्लिम उम्मीदवारों की खोज कर रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर चुनाव लड़ा जा सके.

एमवाई समीकरण कमजोर करने की तैयारी- मुस्लिम वोटरों के साथ ही बीजेपी राजद की वाई समीकरण वोट को डैमेज करने की तैयारी कर रही है। बीजेपी की कोशिश है कि राज्य में राजद के कोर वोटरों को अपने पाले में लाया जाए. और चुनाव में उन्हें लडाया जाए.

होली के बाद ऐलान संभव- बताया जा रहा है कि बिहार चुनाव का ऐलान होली 2021 के बाद संभव है. बिहार में अप्रैल और मई में पंचायत चुनाव की अवधि समाप्त हो जाएगी. बिहार में इस साल 300 पंचायतों में मुखिया और सरपंच नहीं चुने जाएंगे.

बीजेपी कर चुकी है ऐलान- पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी पहले ही ऐलान कर चुकी है. बीजेपी नेता पिछले दिनों राजगीर में कार्यकारिणी की बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर ऐलान किया. माना जा रहा है कि बीजेपी इस बार पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेगी.

Also Read: सच साबित हुई बिहार के ‘नल-जल योजना’ में धांधली की बात, 373 मुखिया पर FIR, अधिकारी व ठेकेदार नपे

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन