तेरह मास का होगा साल 2023, दो महीने तक रहेगा सावन, 19 साल बाद बन रहा ऐसा संयोग, देखें वीडियो

नव वर्ष 2023 मलमास वाला साल होगा. नव संवत्सर में आने वाला नया साल तेरह मास का होगा. इस वर्ष में सावन माह दो माह का रहेगा. जिसकी अवधि 59 दिनों की रहेगी. इस वर्ष मलमास के कारण 19 साल बाद दो श्रावण मास होंगे.
18 जुलाई से 16 अगस्त तक मलमास रहेगा. हर 32 महीने और 16 दिन के बाद मलमास पड़ता है. सूर्य के एक राशि से दूसरे राशि में जाने पर संक्रांति होती है. सौर मास में 12 और राशियां भी 12 होती है, लेकिन जब दोनों पक्षों में संक्रांति नहीं होती है तब अधिकमास या मलमास होता है. ज्योतिषी झा के मुताबिक मलमास में भगवान विष्णु का पूजन, ग्रह शांति, दान-पुण्य, तीर्थ यात्रा, विष्णु मंत्रों का जाप विशेष लाभकारी होता है. विष्णु पूजन करने वाले साधकों को भगवान विष्णु स्वयं आशीर्वाद देते हैं, उनके पापों का शमन करते हैं और इच्छाएं पूरी करते हैं. देखें वीडियो…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए