ePaper

बिहार भी आ चुकी है पाकिस्तान की जासूस ज्योति मल्होत्रा, सुल्तानगंज में आकर करती थी ये काम, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 20 May 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान की जासूस ज्योति मल्होत्रा

पाकिस्तान की जासूस ज्योति मल्होत्रा

बिहार: हरियाणा की यूट्यूबर ज्याती मल्होत्रा का नाम ISI से जुड़े एक जासूसी नेटवर्क में सामने आया है. वाट्सऐप चैटिंग के जरिए पाक एजेंट अली हसन के साथ उसकी साजिश का खुलासा हुआ है. हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार की गई यूट्यूबर ज्योती मल्होत्रा पर बड़ा खुलासा हुआ है. जांच एजेंसियों को शक है कि ज्योती पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम कर रही थी और भारत में मौजूद खुफिया एजेंट्स की पहचान उजागर करने की कोशिश में लगी हुई थी.

विज्ञापन

बिहार: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. जानकारी के मुताबिक ज्योति कई बार बिहार भी आ चुकी हैं. उसने यहां आकर वीडियो भी बनाया था. जब ये बात सामने आई, तो भागलपुर पुलिस सतर्क हो गई. खासकर धार्मिक स्थल अजगैबीनाथ धाम की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. डीएसपी चंद्र भूषण ने कहा कि मेले के दौरान अब पहले से ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, ताकि कोई भी गड़बड़ी न हो.

तीन-चार बार सुल्तानगंज आई है ज्योति

पुलिस जांच में पता चला है कि ज्योति मल्होत्रा जनवरी 2023 से अब तक तीन से चार बार सुल्तानगंज आई है. यह जानकारी उसके मोबाइल की लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज से मिली है. वह अजगैबीनाथ धाम घूमने भी गई थी और वहां का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था. एक वीडियो सामने आया है जिसमें ज्योति मल्होत्रा  कहती हैं कि बोल बम यात्रा (देवघर) के बाद वह बासुकीनाथ जाएंगी. वीडियो में वह बता रही हैं कि लोग सुल्तानगंज से दो डिब्बा गंगाजल लेकर चलते हैं. पहले एक डिब्बा जल बाबा धाम (बाबा बैद्यनाथ मंदिर) में चढ़ाते हैं, फिर दूसरा डिब्बा लेकर बासुकीनाथ जाते हैं और वहां चढ़ाते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सुरक्षा को लेकर विशेष पुलिस तैनात

भागलपुर में अजगैबीनाथ धाम से जुड़ा पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है. जिला प्रशासन ने मंदिर की सुरक्षा को बढ़ा दी है और हर एंगल से जांच शुरू कर दी है. अब वहां विशेष पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. डीएसपी चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि श्रावणी मेले में इस बार सुरक्षा के कड़े  इंतजाम होंगे. सोशल मीडिया पर भी नज़र रखी जाएगी. पिछली बार से ज्यादा मजबूत सुरक्षा-व्यवस्था की जाएगी और इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है. (यह खबर हमारे साथी मयंक ने लिखी है)

इसे भी पढ़ेें: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में दुनिया को बताएंगे बिहार के ये सांसद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हैं बेहद खास

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन