पद्मश्री डॉ. इंदु भूषण सिन्हा का निधन, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में इलाज के दौरन ली अंतिम सांस

Published at :14 Nov 2022 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
पद्मश्री डॉ. इंदु भूषण सिन्हा का निधन, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में इलाज के दौरन ली अंतिम सांस

पद्मश्री डॉ. इंदु भूषण सिन्हा का निधन सोमवार की सुबह करीब 10 बजे हो गया. पद्मश्री डॉ. इंदु भूषण सिन्हा पटना स्थित बुद्धा कॉलोनी में रहते थे. वे मुंगेर जिले के रहने वाले थे.

विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना से एक खबर सामने आ रही है. पद्मश्री डॉ. इंदु भूषण सिन्हा का निधन सोमवार की सुबह करीब 10 बजे हो गया. उन्होंने ने आखिरी सांस रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल पटना में ली. वे किडनी की बीमारी से ग्रसित थे. पद्मश्री डॉ. इंदु भूषण सिन्हा को इलाज के लिए 26 अक्टूबर को रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. जहां पर उनका इलाज चल रहा था. 14 नवंबर दिन सोमवार को करीब 10 बजे उनकी मौत इलाज के दौरान हो गयी. पद्मश्री डॉ. इंदु भूषण सिन्हा पटना स्थित बुद्धा कॉलोनी में रहते थे. वे मुंगेर जिले के रहने वाले थे.

बिहार के प्रसिद्ध नेफ्रोलॉजिस्ट थे पद्मश्री डॉ. इंदु भूषण सिन्हा

पद्मश्री डॉ. इंदु भूषण सिन्हा बिहार के प्रसिद्ध नेफ्रोलॉजिस्ट और चिकित्सा शिक्षाविद थे. वह पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में नेफ्रोलॉजी विभाग के पूर्व प्रोफेसर और प्रमुख रह चुके थे. उन्होंने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (1986-89) के पटना जर्नल ऑफ मेडिसिन के संपादक के रूप में काम किया भी किया था. इसके साथ ही इंडियन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी के आजीवन सदस्य भी रहे. भारत सरकार ने उन्हें चिकित्सा विज्ञान में उनके योगदान के लिए 2008 में चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया.

Also Read: बिहार में इस साल 14 कोल्ड-डे और 42 दिन कोहरा पड़ने के आसार, जानें क्या है कोल्ड डे व ला-नीना कंडीशन
आज दुनिया छोड़कर चले गये पद्मश्री डॉ इंदु भूषण सिन्हा

पद्मश्री डॉ इंदु भूषण सिन्हा क्लिनिक अनुभवी आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते थे. पद्मश्री डॉ इंदु भूषण सिन्हा, एक प्रसिद्ध आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ थे. वे पटना में अभ्यास करते थे. पद्मश्री डॉ इंदु भूषण सिन्हा क्षेत्र के सबसे प्रसिद्ध नेफ्रोलॉजिस्ट में से एक थे. बिहार के हजारों लोगों ने वर्षों से उनपर अत्यधिक भरोसा किया था. आज पद्मश्री डॉ इंदु भूषण सिन्हा ने दुनिया छोड़कर चले गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन