बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का परिचालन आंशिक रूप से बहाल, जानें कब से चलेगी ट्रेन

Published at :29 Jun 2023 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का परिचालन आंशिक रूप से बहाल, जानें कब से चलेगी ट्रेन

वाराणसी स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण गाड़ी सं. 14223/14224 राजगीर-वाराणसी-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का परिचालन आंशिक समापन/प्रारंभ के साथ निम्नानुसार पुनर्बहाल किया जा रहा है.

विज्ञापन

हाजीपुर. वाराणसी स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण गाड़ी सं. 14223/14224 राजगीर-वाराणसी-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का परिचालन निरस्त करने की सूचना दी गयी थी. अब रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर वाराणसी में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य पूर्ण होने के उपरांत वाराणसी तक नियमित परिचालन प्रारंभ होने तक गाड़ी सं. 14223/14224 राजगीर-वाराणसी-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस को राजगीर और पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. के मध्य (सप्ताह में तीन दिन) आंशिक समापन/प्रारंभ के साथ निम्नानुसार पुनर्बहाल किया जा रहा है.

नियमित परिचालन प्रारंभ होने तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि गाड़ी सं. 14223 राजगीर-वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस-वाराणसी तक नियमित परिचालन प्रारंभ होने तक गाड़ी सं. 14223 राजगीर-वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का परिचालन राजगीर से दिनांक 02.07.2023 के प्रभाव से सप्ताह में तीन दिन- रविवार, मंगलवार एवं गुरूवार को वाराणसी के बदले पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक पुनर्बहाल किया जा रहा है.

ट्रेन की समय सारणी पूर्ववत रहेगी

गाड़ी सं. 14224 वाराणसी-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस – वाराणसी से नियमित परिचालन प्रारंभ होने तक गाड़ी सं. 14224 वाराणसी-राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का परिचालन दिनांक 03.07.2023 के प्रभाव से सप्ताह में तीन दिन – सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को वाराणसी के बदले पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से पुनर्बहाल किया जा रहा है. अप एवं डाउन दिशा में राजगीर एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के मध्य इस ट्रेन की समय सारणी पूर्ववत् रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन