लखीसराय में सरेआम फायरिंग, मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Updated at : 23 Apr 2023 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
लखीसराय में सरेआम फायरिंग, मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

बिहार में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है. बेखौफ अपराधी दिन के उजाले में सरेराह हत्या जैसी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं. ताजा मामला लखीसराय का है. यहां एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई.

विज्ञापन

लखीसराय. बिहार में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है. बेखौफ अपराधी दिन के उजाले में सरेराह हत्या जैसी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं. ताजा मामला लखीसराय का है. यहां एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. हलसी प्रखंड अंतर्गत गौरा पिपरा मार्ग में अज्ञात अपराधियों ने एक बाइक सवार युवक को सिर में गोली मार दी. युवक की मौत मौके पर ही हो गयी. मृतक व्यक्ति की पहचान कुरमुरी गांव निवासी राजो उर्फ लालो यादव (पिता चंद्रिका यादव) के रुप में हुई है. हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

सिर में मारी गोली

घटना के संबंध में बताया जाता है कि लखीसराय जिलांतर्गत हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा पिपरा मार्ग में पहले से घात लगाये अपराधी ने किसी काम से बाहर जा रहे बाइक सवार व्यक्ति राजो उर्फ लालो यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. इस गोलीबारी में हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया. स्थानीय लोगों ने हलसी थाना की पुलिस को सूचित कर इस हत्या की जानकारी दी. तभी से जानकारी मिलने के साथ ही मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. पुलिस को पहुंचने के बाद घटनास्थल पर एक अपाचे बाइक पड़ा बरामद हुआ. जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 27- O-3659 है.

हत्या का कारण पता नहीं

इस संबंध में लखीसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह एएसपी रोशन कुमार ने बताया है कि मृतक की पहचान हो चुकी है. हालांकि हत्या किसने की और क्यों की इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. हम लोग इस बात का पता लगा रहे हैं. एएसपी ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने मृतक के सिर पर गोली मारी है. इसी वजह से उसकी मौत हो गई. पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी है. साथ ही आसपास में मौजूद सीसीटीवी को खंगालने में भी लग गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन