14 को पटना से दिल्ली का 11 हजार व मुंबई का 15 हजार किराया, छठ बाद प्रवासियों के वापस जाने को लेकर बढ़ी भीड़

Updated at : 12 Nov 2021 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
14 को पटना से दिल्ली का 11 हजार व मुंबई का 15 हजार किराया, छठ बाद प्रवासियों के वापस जाने को लेकर बढ़ी भीड़

Bihar News: 14 नवंबर को पटना से दिल्ली वापसी का विमान किराया लगभग 13500 हजार व मुंबई का किराया लगभग 15 हजार तक है. 12 नवंबर को पटना से विमान किराया लगभग दो गुना अधिक है.छठ के बाद पहला रविवार 14 नवंबर को है. इसलिए पटना से वापसी की विमान किराया अधिक है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना. छठ पूजा संपन्न होने के बाद पटना से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु के लिए वापसी का विमान किराया बेस प्राइस से ढाई से चार गुना अधिक हो गया है. 14 नवंबर को पटना से दिल्ली वापसी का विमान किराया लगभग 13500 हजार व मुंबई का किराया लगभग 15 हजार तक है. 12 नवंबर को पटना से विमान किराया लगभग दो गुना अधिक है.छठ के बाद पहला रविवार 14 नवंबर को है. इसलिए पटना से वापसी की विमान किराया अधिक है.

  • शहर-12 नवंबर-14 नवंबर (किराया रुपये )

  • मुंबई- 6041 से 7000-10500 से 15000

  • दिल्ली- 5500 से 8000-7500 से 13500

  • कोलकाता-5500 से 11000-9500 से 10500

  • बेंगलुरु-7500 से 9000-7500 से 14000

  • स्रोत: गोइबिबो डॉट कॉम पर गुरुवार शाम को प्रदर्शित किराया

छठ बाद प्रवासियों के वापस जाने को लेकर बढ़ी भीड़

पटना. लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न होने के बाद प्रवासियों का अपने कामकाज स्थल पर वापस लौटना शुरू हो गया है. गुरुवार को पटना जंक्शन पर काफी भीड़ रही. दोपहर एक बजे पटना-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में कतारबद्ध होकर यात्री चढ़े. जेनेरल के अलावा स्लीपर में भी यात्रियों की संख्या अधिक रही. इसके साथ ही लोकल ट्रेनों से सफर करनेवाले भी अधिक रहे. दोपहर के बाद यात्रियों की भीड़ अधिक हुई.

Also Read: Bihar Crime News: छठ पूजा करने गये गांव, पटना में लाखों की संपत्ति हुई चोरी

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन