दरभंगा एयरपोर्ट से अब तीन शहरों के लिए दो दो फ्लाइटें, स्पाइसजेट ने शुरू की बेंगलुरु के लिए एक और उड़ान
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Jun 2021 1:48 PM
दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु आने- जाने वाले यात्रियों के लिये खुशखबरी है. स्पाइस जेट एयरलाइन्स ने मंगलवार से बेंगलुरु के लिये एक और विमान सेवा की शुरुआत की. इससे यात्रियों को यात्रा करने की सुविधा मिल गयी है.
दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु आने- जाने वाले यात्रियों के लिये खुशखबरी है. स्पाइस जेट एयरलाइन्स ने मंगलवार से बेंगलुरु के लिये एक और विमान सेवा की शुरुआत की. इससे यात्रियों को यात्रा करने की सुविधा मिल गयी है.
जानकारी के अनुसार नयी फ्लाइट एसजी 694 दोपहर 12.45 बजे यात्रियों को लेकर दरभंगा से रवाना हुई. विमान दोपहर बाद 03.30 बजे बेंगलुरु हवाई अड्डा पर उतरा. विमान दो घंटा 45 मिनट में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया.
वहीं पहले से संचालित फ्लाइट संख्या एसजी 494 दोपहर बाद 03.55 बजे यहां से रवाना हो गयी. नये विमान एसजी 694 का किराया 6925 रुपया व पहले से संचालित फ्लाइट संख्या एसजी 494 का किराया 5296 रुपया है. वहीं बेंगलुरु से दरभंगा के लिये भी दो विमानों का परिचालन किया जायेगा.
दरभंगा के लिये बेंगलुरु एयरपोर्ट से सुबह नौ बजे व दोपहर 12.35 बजे फ्लाइट मिलेगी. इसका किराया करीब 4400 रुपये देय होगा. किराया मंगलवार की शाम टिकट बुकिंग के आधार पर है. दरभंगा से अब दिल्ली, मुम्बई व बेंगलुरु के लिये दो- दो विमान सेवा शुरू हो गयी है.
कोरोना की दूसरी लहर के बाद यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण स्पाइस जेट कंपनी ने यह निर्णय लिया है. इसके अलावा स्पाइस जेट अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता व पुणे के लिये एक- एक विमान का संचालन कर रहा है. वहीं अगले माह पांच जुलाई से दरभंगा एयरपोर्ट से इंडिगो कंपनी हैदराबाद व कोलकाता के लिये विमान सेवा की शुरुआत कर रहा है.
इंडिगो इन रास्तों से होते हुए इंदौर, गुवाहाटी, अगरतला व रांची के लिये कनेक्टिंग उड़ान भी देने जा रहा है. वहीं स्पाइस जेट आगामी तीन जुलाई व इंडिगो कंपनी पांच जुलाई से दुबई के लिये वन स्टॉप अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू करेगा. इस प्रकार अगले माह से दरभंगा एयरपोर्ट से कुल 12 रूटों पर विमानों का आवागमन शुरू हो जायेगा.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










