नीतीश कुमार अचानक पहुंचे अंजुमन इस्लामिया, कार्यों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2022 6:17 PM
निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को अंजुमन इस्लामिया हॉल में कराए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अंजुमन इस्लामिया हॉल विशिष्ट ढंग से तैयार किया जा रहा है.
पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अंजुमन इस्लामिया हॉल में कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया और इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को अंजुमन इस्लामिया हॉल में कराए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अंजुमन इस्लामिया हॉल विशिष्ट ढंग से तैयार किया जा रहा है.यह हमेशा मेंटेन रहे और परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रखें.
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एक तल पर बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड का कार्यालय और विद्यार्थियों के लिए कल्याणकारी पाठ्यक्रमों की व्यवस्था करें. अन्य तलों पर कल्याणकारी कार्यों के उपयोग हेतु व्यवस्था रखें. इससे प्राप्त होनेवाली राशि से इस भवन का मेंटेनेंस किया जा सकेगा और बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड को भी आर्थिक सहयोग मिल सकेगा.
निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव ने बताया कि यह इंडो-इस्लामिक वास्तुकला की विशिष्टताओं को समावेशित कर तैयार किया गया है. इसमें बेसमेंट, भूतल +6 ऊपरी तल का निर्माण हो रहा है. परिसर में मुख्य भवन के अतिरिक्त लैंड स्कैपिंग, वजू खाना, रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट, पार्किंग आदि बनाये गये हैं. भूतल पर बड़े इंटेंस लॉबी के साथ-साथ दो विवाह भवन, रसोई घर एवं शौचालय का प्रावधान किया गया है.
प्रथम तल पर इबादतगाह, कॉन्फ्रेंस हॉल का प्रावधान है. दूसरे, तीसरे और चौथे एवं पांचवें तल पर मल्टी यूटिलिटी स्पेस का प्रावधान किया गया है. इसका इस्तेमाल कल्याणकारी कार्यों के लिए किया जाएगा. छठे तल पर चार डिलक्स कमरों सहित, चार सामान्य कमरे, चार छोटे कमरे के अतिरिक्त अन्य सभी कमरों में बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी गई है.
निरीक्षण के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मो इर्शादुल्लाह, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अफजल अब्बास, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डा एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की प्रधान सचिव एएन सफीना, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल सिंह, डीएम व एसएसपी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










