नीतीश कुमार ने सुधाकर सिंह मामला तेजस्वी यादव के पाले में डाला, बोले- वही बतायेंगे, मैं नोटिस नहीं लेता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2023 3:01 PM
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह के मामले में बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम सब मिलकर सरकार चला रहे हैं. ऐसे में अगर किसी दल के अंदर कोई बोलता है तो उस दल के लोग ही इसपर बोलेंगे. मैं ऐसे बयानों का नोटिस नहीं लेता हूं.
पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह के मामले में बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम सब मिलकर सरकार चला रहे हैं. ऐसे में अगर किसी दल के अंदर कोई बोलता है तो उस दल के लोग ही इसपर बोलेंगे. मैं ऐसे बयानों का नोटिस नहीं लेता हूं. जिस दल के हैं, उसी दल के लोग देखेंगे, बतायेंगे. मुख्यमंत्री ने सुशील मोदी के आरोपों पर चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें रोज कुछ न कुछ बोलना है. उनके बोलने पर हमसे क्या सवाल कर रहे हैं. उनकी पार्टी उनको कुछ बना देती तो ऐसी नौबत ही नहीं आती. वो कुछ बन जायें तो हमें खुशी ही होगी.
राजद विधायक सुधाकर सिंह के बयान को लेकर महागठबंधन में चल रही बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सुधाकर सिंह के मामले में गेंद तेजस्वी यादव के पाले में डाल दी है. सुधाकर सिंह के बयान को लेकर सवाल किए जाने पर नीतीश कुमार ने कहा है कि यह राजद के अंदर का मामला है. नीतीश कुमार ने कहा है कि कोई क्या बोल रहा है यह तो वही लोग बता सकते हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि कोई क्या बोलता है, यह तो वही लोग बताएंगे ना. यह तो पार्टियों का इंटरनल चीज है, जब सभी लोग मिलकर काम कर रहे हैं, तो किसी भी पार्टी में इंटरनली जब कोई बोलता है तो पार्टी वाले ही ना उसको देखेंगे और हम तो उसको नोटिस भी नहीं लेते हैं.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह इन सब बातों पर ध्यान नहीं लेते हैं. उन्होंने कहा कि हम नोटिस भी नहीं लेते हैं. इन सब बातों का कोई बहुत मतलब नहीं है, इसका कोई अर्थ नहीं है. झूठ मुठ का खाली प्रचार हो जाता है. इसीलिए ना सबको मौका मिलता है. हम तो आप सब लोगों का अभिनंदन ही न करते हैं. हमको जनता ने काम करने का मौका दिया है, लगातार काम कर रहे हैं. जिनको जनता और पार्टी ने मौका नहीं दिया है वो रोज कुछ न कुछ बोलते ही रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










