ePaper

बिहार: गोपालगंज के इन मंदिरों में नए साल पर करें पूजा, नेपाल और UP से भी पहुंचते हैं भक्त, देखें तस्वीरें

Updated at : 31 Dec 2023 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: गोपालगंज के इन मंदिरों में नए साल पर करें पूजा, नेपाल और UP से भी पहुंचते हैं भक्त, देखें तस्वीरें

New Year 2024: बिहार के गोपालगंज में भक्त दूर- दूर से भगवान के दर्शन के लिए आते हैं. यहां लोग मंदिरों में पूजा अर्चना करते हैं. नेपाल से लेकर यूपी तक से लोग यहां पहुंचते हैं.

विज्ञापन
undefined

गोपालगंज में जिला मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर की दूरी पर थावे में मां भवानी का मंदिर स्थित है. इस मंदिर में लोगों की बहुत आस्था है. यही कारण है कि भक्त दूर-दूर से इस मंदिर में पूजा करने के लिए आते हैं. यूपी से लेकर नेपाल तक से लोग इस मंदिर में पहुंचते है.

undefined

वहीं, नए साल के जश्न में पूजा की अपनी खासियत होती है. इसे अच्छा माना जाता है. कई लोग ऐसे होंगे जो मंदिरों में पूजा करने के लिए पहुंचेंगे.

undefined

थावे मंदिर में नए साल पर कई लोग आते भी है और मां के दर्शन के साथ नए साल की शुरुआत करते हैं. इसे लोग शक्तिपीठ भी मानते हैं. थावे मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पिकनिक मनेगी. शक्तिपीठ मंदिर में पूजा- अर्चना कर पूरे वर्ष सुख- समृद्धि की कामना की जायेगी. मिठाइयां बांट हम सभी एक- दूसरे को बधाई देंगे.

undefined

डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी के पहल पर काशी के आचार्य ने मंदिर की अपनी आरती भी लिखी है. इसे लोक गायिका अंशिका सिंह ने गाया है. गोपालगंज के युवा थावे वाली मईया का दर्शन करने के साथ नववर्ष की आगाज करेंगे. नववर्ष की पूर्व संध्या अधिकतर पिकनिक मनाने से लेकर पूजा- अर्चना के लिए बिहार के शक्तिपीठ व ऐतिहासिक थावे मंदिर में जाने का फैसला किया है.

undefined

हथुआ का गोपाल मंदिर में भी लोग नए साल के मौके पर पहुंचेगें.

undefined

गोपालदंज के जादोपुर रोड में भगवान का मंदिर है. यहां राम-लक्षण मंदिर है. इस मंदिर में भी कई लोग पहुंचते हैं.

undefined

जिले के बेलबनवा का भव्य हनुमान मंदिर में लोगों की काफी भीड़ होती है. यह पूजा- अर्चना के लिए पहुंचते हैं.

undefined

गोपालगंज में ही लक्षवार मंदिर स्थित है. यह भी लोगों के आकर्षण का केंद्र है.

undefined

नकटो भवानी मंदिर की भी अपनी अलग मान्यता है. यहां भारी संख्या में भक्त आते हैं.

undefined

गोपालगंज के बैकुंठपुर में सिंहासिनी धाम स्थित है. यहां भी नए साल के दौरान पूजा किया जा सकता है.

undefined

जादोपुर रोड स्थित राम-लक्षण मंदिरगोपालगंज में हठुआ गोपाल का भी मंदिर स्थित है. यहां घूमने के लिए पार्क की भी व्यवस्था है. यह लोगों के लिए नए साल पर एक अच्छी जगह है.

undefined

गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड में स्थित थावे दुर्गा मंदिर के पास रहषु जगत का मंदिर स्थित है. यहां बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते है और भगवान की पूजा अर्चना करते हैं.

विज्ञापन
Sakshi Shiva

लेखक के बारे में

By Sakshi Shiva

Worked as Anchor/Producer from March 2022 to January 2023 at DTV Bharat TV channel. Have worked with Sixth Sense weekly newspaper from August 2021 to January 2022. Have done 21 days internship at Clinqon India as a Social media intern. Post Graduated in Journalism and Mass Communication from Central University of South Bihar, Gaya. Graduated in English from Purnea Mahila College, Purnea.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन