ePaper

योगी पर नेहा का तंज ‘यूपी में का बा’- मंत्री के बेटवा बड़ी रंगदार बा, किसानन के छाती पर रौंगत मोटर कार बा

Updated at : 18 Jan 2022 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
योगी पर नेहा का तंज ‘यूपी में का बा’- मंत्री के बेटवा बड़ी रंगदार बा, किसानन के छाती पर रौंगत मोटर कार बा

बिहार के बाद यूपी चुनाव से ठीक पहले लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने प्रदेश की योगी आदित्य नाथ सरकार पर तंज कसते हुए अपने नया गाना ‘यूपी में का बा’ गाया है. उनका यह गाना सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल होने लगा है.

विज्ञापन

नेहा सिंह राठौर का बिहार विधानसभा चुनाव के समय व्यंग्य गीत ‘बिहार में का बा’ काफी सुर्खियों में था. एक बार फिर उन्होंने यूपी चुनाव से ठीक पहले ‘यूपी में का बा’ व्यंग्य गीत के सहारे यूपी के योगी आदित्यनाथ सरकार पर तंज कसा है. उनका यह गाना बड़ी तेजी से अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नेहा सिंह राठौर ने यूपी के योगी आदित्यनाथ सरकार पर तंज कसते हुए गाया है- ‘यूपी में का बा, बाबा के दरबार में खत्तम रोजगार बा.’ इसके साथ ही उन्होंने अपने गाना में रोजगार के साथ-साथ हाथरस की घटना, कोरोना वायरस के बीच गंगा में तैरती लाशों का जिक्र किया है. देखिए वीडियो….

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन