नवादा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार छात्र को रौंदा, कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

Nawada Road Accident : नवादा के नारदीगंज में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार छात्र प्रियांशु राज को कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे हैं.
Nawada Road Accident : नवादा के नारदीगंज थाना क्षेत्र के बलवापर गांव निवासी 21 वर्षीय प्रियांशु राज की सड़क हादसे में मौत के बाद बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों ने थाना पहुंचकर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की. मृतक की मां अनिता कुमारी ने चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन दिया है.
पीछे से ट्रक की टक्कर में हुई मौत
शिकायत के अनुसार, सात जुलाई की दोपहर प्रियांशु राज अपने दोस्त सोनू कुमार के साथ बाइक से पेट्रोल भरवाने जा रहा था. गोपी पेट्रोल पंप के पास हाइवे पर उसने अपने भाई निरंजन कुमार को देखकर बाइक रोक दी. इसी दौरान हिसुआ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में तीनों घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम
पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देर रात जैसे ही प्रियांशु का शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक नारदीगंज कॉलेज में बीए चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र था. ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की.
Also Read : नवादा : सड़क हादसे के घायलों को बड़ी राहत, गोल्डन आवर में इलाज के साथ सात दिन तक मिलेगा मुफ्त उपचार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










