श्रीहनुमान जी की प्राणप्रतिष्ठा को निकली कलश शोभायात्रा
Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 10 Apr 2025 7:28 PM
Nawada news. कोनिबर पंचायत अंतर्गत पतरौल गांव में श्री हनुमान जी की प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा के लिए गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.
फ़ोटो कैप्शन- कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु. प्रतिनिधि, नरहट कोनिबर पंचायत अंतर्गत पतरौल गांव में श्री हनुमान जी की प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा के लिए गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. श्रद्धालुओं ने नाचते गाते जय जय हनुमान, जय जय श्री राम का जय घोष करते पतरौल गांव से लेकर इब्राहिमपुर के निकट धनार्जन नदी से पवित्र जलभरी की. कलश जल शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में माता एवं बहनों ने हिस्सा लिया. यह यात्रा बिल्कुल शांति वातावरण में सम्पन्न हुई. श्री हनुमान जी की प्रतिमा को प्राण प्रतिष्ठा के लिए विद्वान ब्राह्मण द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है. कार्यक्रम को सफल बनाने में बिक्कु कुमार, बलजीत कुमार, पप्पू चौधरी, बरहदेव प्रसाद, नंदकिशोर प्रसाद, इंदो चौधरी, राजेश कुमार, अरुण कुमार, रवि संकर, सन्नी कुमार आदि समस्त ग्रामीण जुटे हुए हैं. श्रीहनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर गांव में उत्सव का माहौल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










