जनहित योजनाओं के चयन के लिए विधायक ने गांवों का किया दौरा

Updated:
विज्ञापन
जनहित योजनाओं के चयन के लिए विधायक ने गांवों का किया दौरा

Nawada news. विधायक विभा देवी ने दौरा किया. भदोखरा पंचायत के विभिन्न गांवों में लंबित पड़े जनहित योजनाओं का मुआयना कर चयन किया गया.

विज्ञापन

फोटो कैप्शन लोगों से बात करतीं विधायक विभा देवी. नवादा कार्यालय. सदर प्रखण्ड के भदोखरा पंचायत में विधायक विभा देवी ने दौरा किया. भदोखरा पंचायत के विभिन्न गाँवों में लंबित पड़े जनहित योजनाओं का मुआइना कर चयन किया गया. पंचायत के तेतरिया, बढ़ी बिगहा, धीरज नगर, पुर्नाडीह,अजलत बिगहा आदि गाँवों का दौरा करते हुए विधायक ने दर्जनों जनहित योजनाओं का चयन किया और कार्य निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी. इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, पीसीसी ढलाई, पेयजल के लिए पहाड़ी चापाकल, नली-गली जैसी योजनाओं की मांग किया. विधायक ने अति महत्वपूर्ण जनहित योजनाओं को स्वीकृति प्रदान करते हुए इसपर शीघ्र कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया. इसी दौरान केना पंचायत के देदौर गाँव में विधायक का काफिला पहुंचा जहाँ महत्वपूर्ण जनहित योजनाओं का चयन किया गया. मौके पर अनिल प्रसाद सिंह, अजय यादव, रवीन्द्र यादव, अरुण सिंह, भोला यादव, राजेश कुमार, किशुन चौहान, रामोतार माहतो, रौशन कुमार समेत सैकड़ों नेता, कार्यकर्त्ता समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन