नवादा: पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य की कामना, 14 सितंबर को महिलाएं रखेंगी निर्जला तीज व्रत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हरितालिका तीज का पर्व महिलाओं के बीच उत्साह है, जहां वे पति की लंबी उम्र की कामना से निर्जला व्रत रखेंगी. नहाय-खाय के बाद सोमवार को शिव-पार्वती की विशेष पूजा होगी. कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे वर के लिए यह व्रत रखती हैं.

विज्ञापन

Hartalika teej: पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर मनाया जाने वाला तीज उर्फ हरितालिका पर्व को लेकर सुहागिन महिलाओं में उत्साह है. पर्व का नहाय-खाय रविवार को संपन्न हो गया, जबकि सोमवार को महिलाएं निर्जला उपवास रखेंगी. सोमवार को तीज पर्व को लेकर महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. नहाय-खाय के दिन महिलाओं ने स्नान कर शुद्धता के साथ पूजा-अर्चना की और सात्विक भोजन ग्रहण किया.

विज्ञापन

निर्जला व्रत रखकर करेंगी शिव-पार्वती की पूजा

सोमवार को महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी और भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना करेंगी. मान्यता है कि इस व्रत को करने से पति की दीर्घायु तथा दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है और उन्होंने पूजा की तैयारियां शुरू कर दी हैं.

कुंवारी कन्याएं भी रखती हैं हरतालिका तीज का व्रत

पंडित सिद्धनाथ पाण्डेय ने बताया कि हरतालिका तीज 2026 का व्रत 14 सितंबर, सोमवार को रखा जाएगा. इस दिन शिव-पार्वती की पूजा के लिए सुबह 6:05 बजे से 7:06 बजे तक सिर्फ 1 घंटा 1 मिनट का शुभ मुहूर्त रहेगा.

उन्होंने बताया कि सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से व्रत रखती हैं. वहीं, कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे वर की कामना के लिए हरतालिका तीज का व्रत करती हैं. हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है.

बाजारों में दिखी जबरदस्त चहल-पहल

हरितालिका तीज को लेकर बाजारों में भी जबरदस्त चहल-पहल देखी गयी. पर्व को लेकर महिलाओं ने पूजा की सामग्री और अन्य आवश्यक सामानों की खरीदारी की. नहाय-खाय के बाद सोमवार को होने वाले निर्जला व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह बना हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन