नवादा के सद्भावना चौक पर बाइक में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
बाइक में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते लोग
नवादा शहर के सद्भावना चौक पर रविवार दोपहर एक बाइक में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया. गनीमत है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
Nawada News: नवादा शहर के सद्भावना चौक पर रविवार की दोपहर एक बाइक में अचानक भीषण आग लग गयी. देखते ही देखते बाइक आग की लपटों से घिर गयी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गयी.
स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का किया प्रयास
बाइक में आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल आग पर काबू पाने का प्रयास किया. इस दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. हालांकि, आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल सका है.
किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बाइक में आग लगने की वजह और इससे हुए नुकसान का वास्तविक आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए