विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए बनी रणनीति

Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 11 Apr 2025 8:25 PM

विज्ञापन

नवादा न्यूज : नोडल पदाधिकारी, स्वीप व सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर हुई चर्चा

विज्ञापन

नोडल पदाधिकारी, स्वीप व सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर हुई चर्चा

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.

आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई.जि ला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रवि प्रकाश ने अध्यक्षता की. बैठक में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई. डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि युवा, महिला, दिव्यांग व प्रवासी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नवाचारी व प्रभावशाली गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों व मीडिया के सहयोग से जन-जागरूकता फैलाने को कहा. डीएम ने स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे एक सुदृढ़ कार्ययोजना तैयार कर सभी संबंधित विभागों से स्वीप संबंधी कार्य कराना सुनिश्चित करें.

उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी स्कूलों में प्रत्येक शनिवार को एक निर्धारित प्रारूप में बच्चों के माध्यम से यह जानकारी एकत्र की जाये कि उनके परिवार में कितने वयस्क मतदाता हैं तथा उनका नाम मतदाता सूची में है या नहीं. साथ ही बच्चों के माध्यम से उनके माता-पिता को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाये.

सभी इआरओ को यह निर्देश दिया गया कि निकटवर्ती कॉलेजों में इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब संचालित करें तथा बीएलओ के साथ मिलकर कॉलेज परिसर में ही स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन करें. जीविका प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि जीविका समूहों में चुनावी पाठशाला का आयोजन सुनिश्चित करें, ताकि अधिक-से-अधिक मतदान हो सके. साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारियों को डोर-टू-डोर अभियान चलाकर स्वीप कार्ययोजना को सक्रिय रूप से लागू करने के निर्देश दिये. डीएम ने बताया कि महादलित टोले में विकास शिविर का आयोजन आरंभ होने वाला है.

एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाएं

स्वीप नोडल पदाधिकारी विकास शिविर के साथ स्वीप गतिविधियों को जोड़ें और उसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें. दिव्यांग मतदाताओं के लिए अलग से प्रचार-प्रसार की व्यवस्था सुनिश्चित करें. डीएम ने जिला स्तरीय स्वीप नोडल पदाधिकारी का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्देश दिया. स्वीप गतिविधियों व कार्य योजनाओं की प्रस्तुति पीपीटी में दिये गये टेम्पलेट के आधार पर तैयार करें. बैठक में एसडीओ सदर अखिलेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रजौली एके पीयूष, स्वीप नोडल पदाधिकारी अमरनाथ कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी महेश कुमार पासवान, डीईओ दिनेश चौधरी, जिला कृषि पदाधिकारी संतोष सुमन आदि रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन