Nawada News: छह घंटे में झपटमार गैंग का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार, सात मोबाइल और ₹13 हजार बरामद

Author Vishal kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
 गिरफ्तार गैंग के बारे में प्रेसवार्ता करके जानकारी देते एसडीपीओ और थानाध्यक्ष            | Prabhat Khabar Network

गिरफ्तार गैंग के बारे में प्रेसवार्ता करके जानकारी देते एसडीपीओ और थानाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

नवादा पुलिस ने महज छह घंटे में एक अंतरजिला झपटमार गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सात एंड्रॉयड मोबाइल और ₹13 हजार नकद बरामद किए गए हैं, जिससे पांच झपटमारी की घटनाओं का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सड़क पर राहगीरों को निशाना बनाकर मोबाइल झपटने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने महज छह घंटे में पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को दबोचा है. इनके कब्जे से सात एंड्रॉयड मोबाइल और 13 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं.

पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई

27 जुलाई 2026 को सिरदला निवासी पियूष कुमार ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि नहर पुल के पास पल्सर सवार दो युवकों ने उनका ओप्पो मोबाइल झपट लिया. शिकायत मिलते ही पुलिस ने कांड संख्या 254/26 दर्ज कर तुरंत जांच शुरू कर दी.

छह घंटे में मिली सफलता

एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महज छह घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

नालंदा के तीन शातिर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नालंदा जिले के महारबिगहा निवासी क्रिश कुमार (19), धरनी धाम निवासी अमन कुमार (21) और सैदवी निवासी नवनीत कुमार (20) के रूप में हुई है. ये आरोपी सुनसान सड़कों पर झपटमारी कर तुरंत जिला बदल लेते थे.

पांच कांडों की गुत्थी सुलझी

एसडीपीओ-2 राहुल सिंह ने बताया कि बरामद मोबाइलों की जांच से नवादा के दो और नालंदा (पावापुरी, गिरियक, दीपनगर) के तीन मामलों सहित कुल पांच झपटमारी कांडों का खुलासा हुआ है. पुलिस अब इस गैंग के पूरे नेटवर्क और आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है.


विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन