रोटरी क्लब ऑफ राजश्री नवादा का स्थापना दिवस, 16 लाख की एंबुलेंस जनता को समर्पित
कार्यक्रम का उद्घाटन करते रोटेरियन
रोटरी क्लब ऑफ राजश्री, नवादा ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, जिसमें 16 लाख रुपये की एक वातानुकूलित एंबुलेंस जनता की सेवा के लिए समर्पित की गई. प्रो. ओम प्रकाश साहू को सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए पुनः क्लब का अध्यक्ष चुना गया.
Nawada Rotary Club Of Rajshri: रोटरी क्लब ऑफ राजश्री, नवादा का स्थापना दिवस एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजिट कार्यक्रम शुक्रवार को होटल राजश्री इंटरनेशनल के सभागार में आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. अनु नारंग, क्लब के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. ओम प्रकाश साहू एवं अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. समारोह की अध्यक्षता प्रो. ओम प्रकाश साहू ने की.
प्रो. ओम प्रकाश साहू फिर बने अध्यक्ष
कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से प्रो. ओम प्रकाश साहू को पुनः क्लब का अध्यक्ष चुना गया. वहीं डॉ. बसंत प्रसाद सचिव और नयन कुमार कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए. चुनाव प्रक्रिया क्लब के संस्थापक रो. राजेश्वर प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुई. इस अवसर पर मनोज कुमार, दिनेश कुमार और अनूप चौरसिया को नए सदस्य के रूप में क्लब से जोड़ा गया.
16 लाख रुपये की एंबुलेंस जनता की सेवा को समर्पित
सामाजिक सेवा के उद्देश्य से क्लब के सदस्यों ने रोटरी फंड में 25-25 डॉलर का योगदान दिया. वहीं क्लब के सचिव डॉ. बसंत प्रसाद ने 10 हजार डॉलर (करीब 10 लाख रुपये) का सहयोग दिया. कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से 16 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई वातानुकूलित एंबुलेंस को आम जनता की सेवा के लिए समर्पित किया गया.
200 पौधे लगाए, डायलिसिस सेंटर के विस्तार की घोषणा
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. अनु नारंग ने पौधरोपण अभियान की शुरुआत करते हुए 200 पौधे लगाए. इसके बाद उन्होंने क्लब द्वारा संचालित डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान 50 लाख रुपये की लागत से दो नई डायलिसिस मशीनें लगाने और एक आधुनिक डायग्नोसिस सेंटर स्थापित करने का आश्वासन दिया गया. कार्यक्रम में पीडीजी रो. संदीप नारंग सहित रोटरी क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










