राजस्व कर्मी काली पट्टी लगा कर रहे काम

Updated:
विज्ञापन

सीओ की हड़ताल को दिया नैतिक समर्थन

विज्ञापन

सीओ की हड़ताल को दिया नैतिक समर्थन प्रतिनिधि, रजौली. रजौली प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को राजस्व कर्मचारियों के हाथ पर काली पट्टी देख लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि ये हड़ताल पर हैं या सरकार की नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे हैं. दरअसल, राजस्व कर्मचारी अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर विगत कई दिनों से हड़ताल पर थे. बीते दो फरवरी को सरकार और राजस्व कर्मचारी संघ के बीच हुई वार्ता में सकारात्मक निर्णय के बाद लागू नहीं किये जाने के विरोध में राजस्व कर्मचारी काली पट्टी लगाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में जुटे हैं. राजस्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नंदन कुमार ने बताया कि वर्षों से लंबित 17 सूत्री मांगों पर अबतक सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. उन्होंने कहा कि राजस्व कर्मचारी की मुख्य मांगों में गृह जिला में पदस्थापना, 2800 रुपये ग्रेड पे लागू करना आदि शामिल हैं. उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से सीमित संसाधनों में सुबह सात बजे से लेकर रात्रि नौ बजे तक कार्य लिया जा रहा है. कर्मचारियों पर लगातार कार्यभार बढ़ाया जा रहा है, किंतु उन्हें मिलने वाली सुविधाओं और अधिकार से वंचित रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि अविलंब हमारी सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाये. यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और व्यापक किया जायेगा. यह संघर्ष हमारे सम्मान और अधिकार की लड़ाई है. रजौली आंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मी काली पट्टी बांधकर काम करने में जुटे हुए हैं. उनकी मांगें पूरी नहीं होने पर वे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. राजस्व कर्मी संघ के जिला अध्यक्ष नंदन कुमार ने बताया कि हमारी मांग को पूरी नहीं किये जाने पर आगामी पांच फरवरी को नवादा जिला मुख्यालय के द्वार पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे. राजस्व कर्मचारी संघ ने अंचलाधिकारियों की हड़ताल का नैतिक समर्थन करते हुए सरकार को उनकी मांगों पर विचार करने की भी बात कही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन