नवादा: सिरदला में प्रिंस मौत मामले के आरोपित के घर चिपका इश्तेहार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

Updated:
विज्ञापन

इश्तेहार चिपकाते पुलिस कर्मी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिरदला थाना क्षेत्र में प्रिंस कुमार की मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद, पुलिस ने एक आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया है. यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

विज्ञापन

Prince Kumar death: सिरदला थाना क्षेत्र में प्रिंस कुमार की मौत मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. कांड संख्या 251/26 में न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. इसी क्रम में मंगलवार की शाम पुलिस टीम नाद गांव पहुंची और एक आरोपित के घर पर न्यायालय के निर्देशानुसार इश्तेहार चिपकाया.

विज्ञापन

न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की चेतावनी

पुलिस टीम ने इश्तेहार के माध्यम से आरोपित को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की चेतावनी दी. पुलिस के घर पहुंचते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. पुलिस ने लोगों से मामले को लेकर किसी तरह की अफवाह नहीं फैलाने तथा शांति और कानून-व्यवस्था बनाये रखने की अपील की.

संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश

पुलिस के अनुसार, वारंट जारी होने के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस टीम मामले से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच कर रही है.

गिरफ्तारी नहीं होने पर आगे होगी कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में न्यायालय के निर्देश के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गयी है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन