नवादा: रजौली की लाइफलाइन सड़क पर चलना मुश्किल, गड्ढों और जलजमाव से बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

कन्या मध्य विद्यालय के समीप सड़क पर बने गड्ढे में जलजमाव

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रजौली प्रखंड की मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब है, दर्जनों बड़े गड्ढे बन गए हैं जिनमें पानी जमा है. स्थानीय लोगों, खासकर स्कूली छात्राओं को कीचड़ और दुर्गंध से भारी परेशानी हो रही है. विभागीय स्वीकृति का इंतजार है.

विज्ञापन

नवादा. रजौली प्रखंड क्षेत्र के सिमरकोल मोड़ से बांके मोड़ तक की मुख्य सड़क की हालत बेहद जर्जर हो गयी है. सड़क पर दर्जनों बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. इनमें नाली और बारिश का पानी जमा होने से पूरी सड़क तालाब में तब्दील हो गयी है. इससे स्थानीय लोगों, स्कूली छात्राओं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

कन्या मध्य विद्यालय के पास बड़े-बड़े गड्ढे

स्थानीय ग्रामीण सुमित कुमार, बब्लू पंडित, रौशन कुमार, मनीष सोनी, मो. शाकिब, अनिल शर्मा, राजेश विश्वकर्मा समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि बजरंगबली चौक, कन्या मध्य विद्यालय, डाकबंगला चौराहा और सरयू धाम के समीप सड़क पर गहरे गड्ढे हो गये हैं. इन गड्ढों में लगातार पानी जमा रहने से आसपास की सड़कें और अधिक कटकर खराब हो रही हैं.

सबसे ज्यादा परेशानी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से कन्या मध्य विद्यालय पढ़ने आने वाली सैकड़ों छात्राओं को हो रही है. उन्हें रोजाना घुटने भर कीचड़ और जलजमाव से होकर गुजरना पड़ता है.

तेज रफ्तार बाइक सवारों से दुर्घटना का भय

छात्राओं ने बताया कि जब वे कीचड़ से बचने के लिए सड़क के किनारे चलती हैं, तो गड्ढों से बचने के लिए किनारे से तेज रफ्तार में गुजर रहे बाइक सवारों से दुर्घटना का भय बना रहता है.

ग्रामीणों ने बताया कि कन्या मध्य विद्यालय और बजरंगबली चौक के पास गड्ढे इतने बड़े हो गये हैं कि आये दिन बाइक सवार महिला-पुरुष फिसलकर गिरकर घायल हो रहे हैं. पैदल चलने वाले लोगों के कपड़े भी कीचड़ से सन जा रहे हैं.

फोटो :-   1.कन्या मध्य विद्यालय के समीप सड़क पर बने गड्ढे में जलजमाव  2.बजरंगबली चौक पर टूटी सड़क | Prabhat Khabar Network
बजरंगबली चौक पर टूटी सड़क

गोबरयुक्त कीचड़ से फैल रही दुर्गंध

सरयू धाम के पास स्थिति और भी भयावह है. यहां सड़क के किनारे स्थित गौशाला से गोबरयुक्त कीचड़ बहकर पूरी सड़क पर पसर गया है. इससे पूरे इलाके में असहनीय दुर्गंध फैली हुई है. लोगों को नाक बंद करके आवागमन करना पड़ रहा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क प्रखंड की लाइफलाइन है. इसी सड़क से होकर सैकड़ों गांवों के लोग प्रखंड मुख्यालय आते हैं. सड़क की दुर्दशा के कारण ऑटो और छोटे वाहन भी इस रास्ते से आने से कतराते हैं. कई बार शिकायत के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गयी है.

विभागीय स्वीकृति मिलते ही शुरू होगी मरम्मत : कार्यपालक अभियंता

इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सड़क पर पानी के निरंतर बहने से सड़क टूटने लगती है. उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे जलनिकासी और मरम्मत को लेकर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. साथ ही आश्वासन दिया कि विभागीय स्वीकृति मिलते ही सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू करवा दिया जायेगा. फिलहाल ग्रामीण विभागीय स्वीकृति का इंतजार करते हुए गड्ढों और दुर्गंध के बीच आवागमन को मजबूर हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन