नवादा में पीएम सूर्य घर योजना के 498 लाभुकों को मिली अतिरिक्त सहायता

Updated:
विज्ञापन

पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का सांकेतिक फोटो, PHOTO AI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा में पीएम सूर्य घर योजना के 498 लाभुकों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता का लाभ मिला है. यह योजना बिजली बिल में बचत के साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देगी.

विज्ञापन

PM Surya Ghar Yojana Nawada : नवादा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के 25 हजार चयनित लाभुकों के बैंक खातों में अतिरिक्त राज्य वित्तीय सहायता राशि का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरण किया. इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त शंभु शरण पांडेय की उपस्थिति में किया गया. कार्यक्रम के दौरान जिले के अधिकारियों व लाभुकों ने मुख्यमंत्री के संबोधन और योजना से जुड़ी जानकारी को देखा व सुना.

विज्ञापन

नवादा के 498 लाभुकों को मिलेगा लाभ

विद्युत कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार भारती ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत नवादा जिले में कुल 498 लाभुकों को राज्य सरकार की ओर से दी जा रही अतिरिक्त वित्तीय सहायता का लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर लोगों को स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा से जोड़ना है.

बिजली बिल में होगी बचत

अधिकारियों ने बताया कि घरों की छत पर सोलर प्लांट लगने से लाभुकों को बिजली की जरूरत का एक हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा करने में मदद मिलेगी. इससे बिजली बिल में बचत के साथ-साथ पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होगी. योजना के माध्यम से लोगों को अक्षय ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.

कार्यक्रम में गोपनीय शाखा प्रभारी, विद्युत कार्यपालक अभियंता नवादा एवं रजौली, विद्युत विभाग के अन्य पदाधिकारी व कर्मी तथा योजना के लाभुक उपस्थित रहे. अधिकारियों ने योजना का लाभ लेने वाले लोगों को सौर ऊर्जा के उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए इसके दीर्घकालिक लाभों की जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन