नवादा : छह बेटियों के पिता की संदिग्ध हालत में मौत, मुंह के बल मिला शव, हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा जिले में छह बेटियों के पिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के जखौर गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान जखौर गांव निवासी बलि चौहान पिता विंदेश्वर चौहान के रूप में हुई है. वह अपने पीछे पत्नी रूबी देवी समेत छह बेटियों को छोड़ गया है. घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को आवेदन दिया है.

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार बलि चौहान पिछले सोमवार की सुबह ही घर से निकले थे. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे. अगले दिन सुबह उनकी लाश मिलने की सूचना पर परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. शव को संदिग्ध अवस्था में देखकर परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है.

मुंह के बल पड़ा था शव, निकल रहा था खून

प्रभारी सदर एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मृतक का शव घटनास्थल पर मुंह के बल गिरा हुआ पाया गया था. वहीं उसके मुंह से खून भी आ रहा था. इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है. एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल पर रखे शराब के पाउच, ग्लास आदि वस्तुओं को जब्त कर लिया है. हालांकि, मौत का कारण स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

घटनास्थल पर खड़ी मिली बाइक, पुलिस ने किया जब्त

घटनास्थल पर एक बाइक भी खड़ी मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस बाइक और घटनास्थल से मिले अन्य सामानों की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मृतक वहां किन परिस्थितियों में पहुंचा था और उसके साथ उस समय कौन-कौन लोग मौजूद थे.

पुलिस और एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलने के बाद रोह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से विभिन्न वस्तुओं और संभावित साक्ष्यों को जब्त कर जांच के लिए सुरक्षित किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

परिजनों ने हत्या की आशंका, दिया आवेदन

मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को लिखित आवेदन दिया है. परिजनों का कहना है कि बलि चौहान सुबह घर से निकले थे और अगले दिन उनका शव मिला. ऐसे में उनकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

एसपी पहुंचे घटनास्थल पर, की बारीकी से जांच

पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने कहा कि हत्या समेत मौत से जुड़े सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और पुलिस अनुसंधान के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बलि चौहान की मौत किन परिस्थितियों में हुई. पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के साथ-साथ मृतक के संपर्क में रहे लोगों से भी पूछताछ कर रही है. उन्होंने बताया कि मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन