पंचायत विकास दिवस पर जिले की सभी पंचायतों में हुई ग्राम सभा, सामाजिक न्याय और सुरक्षा पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

Nawada News : ग्राम सभा में सामाजिक सुरक्षा और न्याय पर चर्चा, ग्रामीणों ने साझा किए अनुभव और दिए सुझाव.

विज्ञापन

Nawada News : बिहार सरकार की अभिनव पहल के तहत प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले ‘पंचायत विकास दिवस’ के तहत रविवार को जिले की सभी पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया. जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी निभायी. इस माह ग्राम सभा की थीम ‘सामाजिक रूप से सुरक्षित और सामाजिक न्याय वाला गांव’ रखी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीणों ने साझा किए विकास और बदलाव से जुड़े अनुभव

ग्राम सभाओं में ग्रामीणों ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज में आए सकारात्मक बदलावों को साझा किया. साथ ही सुशासन, सामाजिक सुरक्षा और सामाजिक न्याय को लेकर अपने सुझाव भी दिए. ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया.

मुखिया ने ग्राम सभा के समक्ष रखा विकास कार्यों का प्रतिवेदन

कार्यक्रम के दौरान संबंधित पंचायतों के मुखिया ने अब तक कराए गए विकास कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन ग्राम सभा के समक्ष रखा. पंचायत में संचालित योजनाओं, आगामी कार्ययोजना और जनहित में प्रस्तावित कार्यों की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गयी. इससे ग्रामीणों को पंचायत में चल रही योजनाओं और विकास कार्यों की स्थिति से अवगत होने का अवसर मिला.

Also Read : गंगा में स्नान करने के दौरान बेगूसराय में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, चार घंटे बाद मिला शव

पंचायतों में हुआ ‘मन की बात’ का सामूहिक प्रसारण

पंचायत विकास दिवस के अवसर पर जिले की सभी पंचायतों में प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक लाइव प्रसारण भी किया गया. जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम सुना.

जनभागीदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही मजबूत करना उद्देश्य

पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य ग्राम स्तर पर जनभागीदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करना है. ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों को विकास योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी जरूरतों और सुझावों को पंचायत की कार्ययोजना में शामिल करने की दिशा में पहल की जा रही है. इससे पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनाने में मदद मिलेगी.

Also Read : नावकोठी में मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत बन रहे पुल में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने काम रोका


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन