गंगा में स्नान करने के दौरान बेगूसराय में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, चार घंटे बाद मिला शव

Updated:
विज्ञापन

युवक के शव की खोजबीन करते एसडीआरएफ की टीम | Prabhat Khabar Network

Begusarai News : बेगूसराय के बछवाड़ा में रक्षाबंधन मनाने आए किशोर की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई. एसडीआरएफ की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला.

विज्ञापन

Begusarai News : बछवाड़ा थाना क्षेत्र की विशनपुर पंचायत में रविवार की दोपहर गंगा नदी में स्नान करने के दौरान पानी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. देखते ही देखते घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. मृतक की पहचान पटना जिले के अथमलगोला निवासी अनुरुद्ध राय के 15 वर्षीय पुत्र अनुराग कुमार के रूप में की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया किशोर

स्थानीय लोगों के अनुसार, अनुराग कुमार गंगा नदी में स्नान कर रहा था. इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. देखते ही देखते वह डूबने लगा. आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक लोग कुछ कर पाते, किशोर गहरे पानी में डूब गया.

घटना के बाद ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन किशोर का शव नहीं मिल सका. इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना बछवाड़ा थाना पुलिस और अंचलाधिकारी को दी.

Also Read : एसडीपीओ ने बखरी थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

एसडीआरएफ टीम ने चार घंटे बाद बरामद किया शव

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने एसडीआरएफ टीम को घटना की जानकारी दी. इसके बाद एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और किशोर की तलाश शुरू कर दी. टीम ने नदी में काफी मशक्कत के बाद करीब चार घंटे के बाद किशोर के शव को पानी से बाहर निकाला. शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

Also Read : बाबा हरिगिरिधाम की दान पेटी से निकले 1.92 लाख रुपये, प्रशासनिक निगरानी में हुई गिनती

बहन से राखी बंधवाने विशनपुर आया था अनुराग

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृतक किशोर की बहन की शादी विशनपुर पंचायत के एक वार्ड निवासी स्व. शिवजी राय के पुत्र अरविंद राय के साथ हुई थी. अनुराग विगत दिनों रक्षाबंधन पर्व को लेकर अपनी बहन से राखी बंधवाने विशनपुर आया था.

रक्षाबंधन के बाद उसी घर के गोतिया में एक वृद्ध की मौत हो गयी थी. इसके बाद परिवार के सभी लोग गंगा स्नान करने के लिए नदी किनारे गये थे. स्नान के दौरान पैर फिसल जाने से अनुराग गहरे पानी में चला गया और उसकी डूबने से मौत हो गयी.

पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा गया शव

बछवाड़ा थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.

Also Read : बेगूसराय के बखरी में वॉकाथॉन 2.0 का आयोजन, युवाओं ने दिया स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक सेवा का संदेश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन