नवादा में यह कैसी व्यवस्था? जहां श्रद्धालु शीश झुकाते हैं, वहीं बह रहा नाली का गंदा पानी, मंदिर समिति ने की कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन
पूजा समिति के सदस्यों ने बीडीओ को दिया आवेदन. | Prabhat Khabar Network

पूजा समिति के सदस्यों ने बीडीओ को दिया आवेदन. | Prabhat Khabar Network

Pakribarawan Devi Mandir: नवादा के पकरीबरावां बाजार स्थित देवी मंदिर परिसर में पाइन का गंदा पानी घुसने से श्रद्धालुओं में नाराजगी है. मंदिर समिति की शिकायत पर बीडीओ ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

Pakribarawan Devi Mandir: पकरीबरावां बाजार स्थित देवी मंदिर परिसर में पाइन का गंदा पानी प्रवेश करने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी है. मंदिर समिति के अध्यक्ष नीरज सिंह ने इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) डॉ. मृत्युंजय कुमार को लिखित आवेदन देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

पाइन में कचरा फेंकने से बढ़ी समस्या

मंदिर समिति ने आरोप लगाया है कि बाजार क्षेत्र से प्रतिदिन उठाया जाने वाला कचरा पाइन में फेंका जा रहा है. लगातार कचरा जमा होने से जल निकासी बाधित हो गई है, जिसके कारण बारिश का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सीधे देवी मंदिर परिसर में प्रवेश कर रहा है. इससे मंदिर परिसर में गंदगी फैल रही है और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में परेशानी हो रही है.

मंदिर समिति ने स्थायी समाधान की उठाई मांग

समिति ने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए प्रशासन से पाइन की सफाई, जल निकासी की समुचित व्यवस्था तथा समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है.

बीडीओ ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश

शिकायत मिलने के बाद बीडीओ डॉ. मृत्युंजय कुमार ने दोनों संबंधित पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षकों को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली. इसके बाद स्वच्छता कर्मियों के साथ बैठक कर जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जांच में मंदिर परिसर के सामने या पाइन में कचरा फेंकने की शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित स्वच्छता कर्मियों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई रखने का निर्देश

बीडीओ ने सभी स्वच्छता कर्मियों को धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष साफ-सफाई बनाए रखने तथा किसी भी स्थिति में पाइन या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने का निर्देश दिया.

बरसात में और गंभीर हो जाती है समस्या

ग्रामीण कृष्णा कुमार, शंकर पांडेय, विभूति कुमार, सुधीर साव, सत्येंद्र कुमार, बिनोद वर्मा और मिट्ठू साव सहित अन्य लोगों ने बताया कि बरसात के दौरान यह समस्या और विकराल हो जाती है. पाइन में जल निकासी बाधित होने से गंदा पानी मंदिर परिसर में भर जाता है, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि पाइन की तत्काल सफाई कराकर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त की जाए तथा बाजार का कचरा पाइन में फेंकने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए. उनका कहना है कि देवी मंदिर क्षेत्र धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, इसलिए इसकी स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है.

Also Read: नवादा में लंबित योजनाओं पर डीएम सख्त, मुआवजा भुगतान और निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश



विज्ञापन
Vishwanath Kumar

लेखक के बारे में

By Vishwanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन