नवादा में लंबित योजनाओं पर डीएम सख्त, मुआवजा भुगतान और निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश

Author Bablu kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

बैठक करते पदाधिकारी गण व अन्य

Nawada News: नवादा में डीएम रवि प्रकाश ने विकास योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को मुआवजा भुगतान, रेलवे ओवरब्रिज, गंगाजल योजना, सदर अस्पताल और नल-जल योजना के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले में चल रही आधारभूत संरचना और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने और समयबद्ध तरीके से योजनाएं पूरी करने का निर्देश दिया. गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में भू-अर्जन, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य, लघु सिंचाई, पीएचईडी, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, भवन प्रमंडल समेत विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुआबजा भुगतान में लाएं तेजी

बैठक में गंगाजल आपूर्ति योजना फेज-02 के तहत मुआवजा भुगतान की प्रगति पर गंभीर चर्चा हुई. डीएम ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को प्रभावित क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाकर शेष बचे रैयतों का एलपीसी (LPC) निर्गत कराने और मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही उन्होंने विस्थापित परिवारों के पुनर्वास कार्य में भी तेजी लाने को कहा ताकि योजना समय पर धरातल पर उतरे.

रेलवे ओवरब्रिज का सीमांकन शुरू

समीक्षा के दौरान तकनीकी अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कादिरगंज-सादीपुर रेलवे हॉल्ट के समीप प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) निर्माण के लिए साइट कैंप पूरी तरह तैयार हो चुका है और भूमि सीमांकन का कार्य जारी है. वहीं, पर्यावरण संरक्षण के तहत चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत जिले की 12 महत्वपूर्ण सिंचाई योजनाओं पर काम काफी तेज प्रगति पर है.

अस्पताल निर्माण समय पर करें

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में भूमि और अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के अभाव में लंबित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के निर्माण पर चिंता जताते हुए डीएम ने सभी अंचलाधिकारियों को शीघ्र उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसके साथ ही बुधौल में बन रहे 200 बेड के नए सदर अस्पताल भवन का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूरा कराने के कड़े निर्देश दिए गए.

खराब चापाकलों की हुई मरम्मत

पीएचईडी (PHED) विभाग को छूटे हुए ग्रामीण वार्डों और टोलों में हर घर नल-जल योजना का काम जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया. विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जिले में प्राप्त कुल 3,170 जनशिकायतों में से 3,045 खराब चापाकलों की मरम्मत त्वरित कार्रवाई करते हुए की जा चुकी है. बैठक में एसएच-82 और एसएच-103 के चौड़ीकरण कार्य की भी तकनीकी समीक्षा की गई.

Also Read: नवादा में 11 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, 10 पदों पर होगी भर्ती


विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन