ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाली पुलिस ने बरामद किए 9 मोबाइल, असली मालिकों को लौटाए

Updated:
विज्ञापन

ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाइल लौटाते थानाध्यक्ष

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nawada News : थाली थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत विभिन्न स्थानों से गुम हुए 9 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे। पुलिस की इस पहल की हो रही है सराहना।

विज्ञापन

Nawada News : थाली थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत सराहनीय कार्रवाई करते हुए गुम और चोरी हुए कुल नौ मोबाइल फोन बरामद कर रविवार को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया. लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर सभी लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखी और उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार जताया.

विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों से गुम हुए थे मोबाइल

पुलिस के अनुसार, कंकड़बाग थाना क्षेत्र के लोहिया नगर निवासी वाल्मीकि प्रसाद का मोबाइल ककोलत जलप्रपात क्षेत्र से गुम हो गया था. खैरा निवासी दीपक कुमार का मोबाइल भोज के दौरान बढ़ई बीघा से गायब हुआ था, जिसे पतलूका से बरामद किया गया. इसी तरह बलिया बुजुर्ग निवासी रामनंदन प्रसाद पासवान का मोबाइल बकसौती बाजार से चोरी हुआ था, जिसे उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से बरामद किया गया. रटनी गांव निवासी मनोज रविदास का मोबाइल कुत्तरुचक हाट से गुम हुआ था, जो पश्चिम बंगाल के मालदा से बरामद हुआ.

कई राज्यों से बरामदगी, मालिकों को लौटाए गए मोबाइल

थाली बाजार निवासी संतोष कुमार का मोबाइल बाजार क्षेत्र से गायब हुआ था, जिसे गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर से बरामद किया गया. जाहिद हुसैन का मोबाइल कुंडा गांव से बरामद किया गया. रटनी निवासी प्रमोद कुमार का मोबाइल उनकी दुकान से गुम हुआ था, जिसे राजस्थान से बरामद किया गया. इसके अलावा सत्येंद्र चौधरी का मोबाइल कोलकाता के हरहोरा कॉरपोरेशन क्षेत्र से बरामद हुआ, जबकि लव कुमार पांडे का मोबाइल माधोपुर गांव से बरामद कर उन्हें सौंप दिया गया.

तकनीकी सहायता से चल रहा अभियान, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि पुलिस टीम तकनीकी सहायता और लगातार छापेमारी के माध्यम से अभियान चला रही है. अलग-अलग राज्यों से मोबाइल बरामद होना पुलिस की सक्रियता का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि आम लोगों का पुलिस पर विश्वास मजबूत करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

Also Read : वारिसलीगंज के हरिओम कुमार ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में पाई सफलता, क्षेत्र का बढ़ाया मान



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन