एनडीए कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा मेसकौर
तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ता
Nawada News : मेसकौर में एनडीए द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस दौरान देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया गया.
Nawada News : स्वतंत्रता आंदोलन के वीर सपूतों के सम्मान और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश देने के उद्देश्य से गुरुवार को मेसकौर प्रखंड में एनडीए की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया.
भाजपा कार्यालय से शुरू होकर प्रखंड मुख्यालय तक पहुंची यात्रा
तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय से शुरू हुई और कस्तूरबा विद्यालय, मेसकौर बाजार, मेन रोड, थाना एवं प्रखंड मुख्यालय होते हुए पुनः भाजपा कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई. यात्रा में भाजपा, जदयू, लोजपा रामविलास, रालोमो एवं हम के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उत्साह के साथ शामिल हुए. हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया.
Also Read : मेसकौर के स्कूलों में शुरू हुआ चावल का उठाव, एमडीएम संचालन की जगी उम्मीद
भारतीय सेना के शौर्य को किया नमन
तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन किया. साथ ही देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया. यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन के वीर सपूतों को याद किया.
युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत करने का संदेश
जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र राजवंशी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता आंदोलन और वीर सपूतों के योगदान से परिचित होने का अवसर मिलता है.
Also Read : 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवादा का शानदार प्रदर्शन, 10 स्वर्ण समेत 16 पदक जीते
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









