सदर अस्पताल के बाहर खुले में फेंका जा रहा बायो मेडिकल कचरा, संक्रमण का बढ़ा खतरा
सड़क पर फेंका गया बायो मेडिकल कचड़ा
Nawada News : नवादा सदर अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर प्रतिदिन बायो मेडिकल कचरा खुले में फेंके जाने का मामला सामने आया है. नगर परिषद ने अस्पताल को नोटिस देने की बात कही है, जबकि अस्पताल प्रशासन ने सफाई एजेंसी पर जिम्मेदारी डाल दी है.
नवादा से मनोज मिश्रा की रिपोर्ट
Nawada News : शहर के प्रमुख मार्गो में से एक शहर के अस्पताल रोड की बात है. सदर अस्पताल के गेट के बाहर प्रतिदिन सदर अस्पताल से निकले बायो मेडिकल बेस्ट के कचरे को खुले में फेंक दिया जाता है. इन कचरे को लेकर एक और जहां नगर परिषद धृतराष्ट्र बना हुआ है. वहीं सदर अस्पताल कचडा कुमार बना हुआ है. जैसा कि आप तस्वीरों के माध्यम से देख रहे हैं कि सड़क के किनारे ब्लू पॉलिथीन में सदर अस्पताल से निकले हुए कचरे को फेंका गया है जिसे खुले में गए और अन्य तरह के जानवर इसे खाते हैं.
आपके शहर में
नगर परिषद ने दिया नोटिस, फिर भी अस्पताल के बाहर फेंका जा रहा मेडिकल कचरा
इस पर ना तो सदर अस्पताल के अधिकारियों की नजर जाती है और ना ही नगर परिषद के अधिकारियों की. बात यही नहीं रुकती है बात यह भी है कि प्रतिदिन इस रास्ते से कई आला अधिकारियों की गाड़ियां आती जाती है, हजारों की संख्या में प्रतिदिन पैदल और अन्य संसाधनों से लोग इस कचरे के बगल से गुजरते हैं लेकिन ना तो शहर के किसी समाज सेवी, किसी अधिकारी की नजर इस पर जाती है और ना ही विभाग कोई इस पर कार्यवाही करने को तैयार है. वहीं नगर परिषद का कहना है कि हमने इसके बारे में सदर अस्पताल को नोटिस दिया है.
मेडिकल कचरे के निस्तारण पर टकराव, अस्पताल प्रशासन और जीविका के दावे अलग-अलग
इसके बावजूद भी कचरे को खुले में फेंका जा रहा है लेकिन दूसरी ओर सदर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सफाई का जिम्मा बिहार सरकार ने जीविका दिदिया को दिया है और हमने जीविका दिदिया को कचरा फेंकने के लिए डस्टबिन रूम दिया है लेकिन इसके बावजूद जीविका दिदिया खुले में कचरा फेंक रही है यह उनकी प्रॉब्लम है. वहीं जीविका दीदी के सुपरवाइजर का यह भी कहना है कि सदर अस्पताल के द्वारा हमें कचरा फेंकने के लिए पर्याप्त मात्रा में जगह उपलब्ध नहीं कराया गया है इसलिए मजबूरी बस कचरे को बाहर फेंकना पड़ रहा है.
Also Read : नवादा के 2 माह के मासूम को मिली नई उम्मीद, मैक्रोसेफली से जूझ रहे नवजात का होगा अहमदाबाद में निशुल्क इलाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए