अपराधियों पर नवादा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 48 अभियुक्त सलाखों के पीछे

Updated:
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नवादा

Nawada News : नवादा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर जिलेभर से 48 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान 201.75 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, 22 वारंटों का निष्पादन किया गया और वाहन जांच अभियान में 14 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.

विज्ञापन

नवादा से आशुतोष कुमार की रिपोर्ट
Nawada News : जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर नवादा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई. पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नवादा द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार जिलेभर में चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में कुल 48 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. वहीं शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन, वारंट निष्पादन और वाहन जांच अभियान में भी पुलिस को महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिली हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

201.75 लीटर विदेशी शराब बरामद

जारी आंकड़ों के अनुसार हत्या के प्रयास के चार, हत्या के चार, पॉक्सो एक्ट के दो, तथा एनडीपीएस एवं एससी/एसटी एक्ट के 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा मद्यनिषेध अधिनियम के तहत नौ तथा अन्य मामलों में 18 अभियुक्तों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया. अभियान के दौरान पुलिस ने 201.75 लीटर विदेशी शराब भी बरामद की, जो जिले में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध चल रही कार्रवाई की गंभीरता को दर्शाता है. वहीं लंबित मामलों के निष्पादन में भी पुलिस सक्रिय रही. इस दौरान 22 वारंटों का निष्पादन तथा एक कुर्की वारंट का सफलतापूर्वक पालन कराया गया.

205 वाहनों की जांच और 14 हजार रुपये का चालान

यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के तहत 205 वाहनों की जांच की गई. नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल 14,000 रुपया का जुर्माना वसूला गया. इसके अतिरिक्त पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक बाइक, एक टेंपो, एक चारपहिया वाहन तथा एक अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद किया. साथ ही चार अन्य अपहृताओ की भी बरामदगी कर उन्हें सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया. नवादा पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा. कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा आम नागरिकों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहेगी.

Also Read : सदर अस्पताल के बाहर खुले में फेंका जा रहा बायो मेडिकल कचरा, संक्रमण का बढ़ा खतरा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन