नवादा: पकरीबरावां में शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 37 लीटर शराब बरामद, महिला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

शराब की सांकेतिक तस्वीर

पकरीबरावां पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. गांधी टोला में हुई छापेमारी में 37 लीटर शराब जब्त की गई और एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई क्षेत्र में हड़कंप मचाए हुए है.

विज्ञापन

Nawada liquor raid: शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पकरीबरावां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांधी टोला में छापेमारी कर तीन घरों से कुल 37 लीटर शराब बरामद की. इस दौरान एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया. पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सूचना के आधार पर तीन घरों में छापेमारी

थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि पुलिस को गांधी टोला में शराब के अवैध कारोबार की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध घरों में एक साथ छापेमारी की. तलाशी के दौरान शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने मंती देवी को गिरफ्तार कर लिया.

अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. शराब के कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. छापेमारी में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है.

Also Read: बिहार में 2030 तक 1 करोड़ महिलाओं को मिलेगा रोजगार, डेयरी सेक्टर में 50 लाख को जोड़ने का लक्ष्य, सम्राट सरकार का नया प्लान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन