11 जुलाई से नवादा के 170 गांवों में शुरू होगा पीएम-अजय योजना का सर्वे, विकास की बनेगी नई रूपरेखा

Author Bablu kumar|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

फ़ोटो कैप्शन-समीक्षा बैठक में मौजूद पदाधिकारी व कर्मी | Prabhat Khabar Network

फ़ोटोकैप्शन-समीक्षा बैठक में मौजूद पदाधिकारी व कर्मी

विज्ञापन

प्रतिनिधि नवादा नगर जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त नीलिमा साहू की अध्यक्षता में केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के तहत 11 जुलाई से शुरू होने वाले सर्वेक्षण कार्य की तैयारियों को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई. इसमें योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, सर्वेक्षण की कार्ययोजना और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों की विस्तार से समीक्षा की गई. कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीडीसी ने बताया कि पीएम-अजय योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति समुदाय के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देना है. योजना के तीन प्रमुख घटक—आदर्श ग्राम योजना, सहायता अनुदान और छात्रावास हैं. उन्होंने बताया कि आदर्श ग्राम योजना के तहत ऐसे गांवों का चयन किया जाएगा, जहां कुल आबादी कम से कम 500 हो तथा अनुसूचित जाति की आबादी 40 प्रतिशत या उससे अधिक हो. उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, सामाजिक सुरक्षा, सड़क एवं आवास, बिजली, कृषि, वित्तीय समावेशन, डिजिटल लर्निंग तथा कौशल विकास सहित 10 प्रमुख क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया जाएगा. इसके आधार पर प्रत्येक चयनित गांव के लिए विलेज डेवलपमेंट प्लान तैयार किया जाएगा. डीडीसी ने बताया कि नवादा जिले के 170 चयनित गांवों में 11 जुलाई से सर्वे शुरू होगा. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्वेक्षण पूरी पारदर्शिता, गंभीरता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करें तथा कोई भी पात्र गांव या परिवार छूटने न पाए. कार्यशाला में सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, आईसीडीएस, जिला योजना पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन