नवादा: वारिसलीगंज पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Updated:
विज्ञापन
अलग-अलग मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार

नवादा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोच लिया है. वारिसलीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इन वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले की वारिसलीगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की इस कार्रवाई से आपराधिक तत्वों और वारंटियों में हड़कंप व्याप्त है.

मीरविगहा और कोरमा गांव से हुई गिरफ्तारी

वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने मंगलवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान थाना क्षेत्र के मीरविगहा गांव निवासी वारंटी शंकर तांती को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया.

वहीं, दूसरी ओर कांड संख्या 218/25 की नामजद अभियुक्त कोरमा गांव निवासी नंदे मांझी की पत्नी पारो देवी को भी पुलिस ने दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ के बाद भेजे गए जेल

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से आवश्यक पूछताछ और विधि सम्मत कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को उन्हें मंडल कारा (जेल) भेज दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा.


विज्ञापन
Bipin Kumar

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन