नवादा: एमएलसी ने शिक्षकों से की मुलाकात, मांगों को पूरा करने का दिलाया भरोसा

Updated:
विज्ञापन
स्कूल पहुंचते एमएलसी | Prabhat Khabar Network

स्कूल पहुंचते एमएलसी | Prabhat Khabar Network

नवादा के मेसकौर प्रखंड स्थित लाटों यादव इंटर विद्यालय में बुधवार को एमएलसी प्रो. डॉ. नवल किशोर यादव का आगमन हुआ. उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को सुना और न्यायसंगत मांगों के समाधान के लिए तत्परता जताई. शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड स्थित लाटों यादव इंटर विद्यालय में बुधवार को एमएलसी प्रो. डॉ. नवल किशोर यादव का आगमन हुआ. इस दौरान विद्यालय में मौजूद शिक्षकों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत: एमएलसी

संबोधन के दौरान एमएलसी प्रो. डॉ. नवल किशोर यादव ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे शिक्षकों की न्यायसंगत मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और शिक्षकों के अधिकारों को लेकर वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे.

कई शिक्षक और प्राचार्य रहे मौजूद

इस स्वागत सह विचार-विमर्श कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संपूर्णानंद, रियासत अली अंजुम, राजीव कुमार, सुनील कुमार, नरेंद्र कुमार, राजकीय डिग्री महाविद्यालय मेसकौर के प्राचार्य बबलू कुमार, रमाकांत सिंह, आशीष कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन