शोभ नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का लगा तांता, सोमवार को लेकर हुआ विशेष आयोजन

Updated:
विज्ञापन

Nawada news : नवादा. जिले में श्रद्धा, विश्वास एवं आस्था भक्तों की अपार भीड़ दिखाई दी. वहीं मंदिर समिति के द्वारा दिये गये जानकारी के अनुसार प्रत्येक दिन विशेष कर सोमवार को भक्तों की अपार भीड़ देखी जाती है.

विज्ञापन

Nawada news : नवादा. जिले में श्रद्धा, विश्वास एवं आस्था भक्तों की अपार भीड़ दिखाई दी. वहीं मंदिर समिति के द्वारा दिये गये जानकारी के अनुसार प्रत्येक दिन विशेष कर सोमवार को भक्तों की अपार भीड़ देखी जाती है. प्रत्येक सोमवार को पार्वती आश्रम एवं मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ जाता है. शास्त्रों में कहा गया है कि सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन होता है और भगवान अपने भक्तों की सभी मुरादे पूरी करते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह पांच बजे से ही बजने लगते हैं भक्त

मंदिर में सुबह 5 बजे से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो जाता है और यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहता है. मंदिर समिति के द्वारा भक्तों के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था की जाती है. शहर के शोभ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह और शाम में होने वाली आरती के दौरान काफ़ी ज्यादा संख्या में होती है.

शिवालयों की हुई भव्य सजावट

सोमवार को शोभ नाथ मंदिर को विशेष तरीक़े से सजाया गया है. वहीं सोमवार को लेकर मंदिर के पुजारियों, पंडितजी के द्वारा विशेष आयोजन किया जाता है जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होते हैं. वही यह भी बताया जाता है कि मंदिर से उनका घर परिवार और उनका भरण पर पोषण होता है. मंदिर के आसपास और मंदिर परिसर के अंदर सैकड़ो की संख्या में छोटी बड़ी दुकान रेस्टोरेंट होटल बने हुए हैं जहां श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन