आज का दर्शन : गोवर्धन मंदिर में सुबह और शाम संध्या आरती में श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

मंदिर.

Nawada News:नवादा स्थित गोवर्धन मंदिर दक्षिण बिहार का सबसे भव्य और खूबसूरत धार्मिक स्थल माना जाता है.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा मुख्यालय से मनोज मिश्रा की रिपोर्ट़ बिहार के नवादा में स्थित गोवर्धन मंदिर दक्षिण बिहार का सबसे भव्य और खूबसूरत धार्मिक स्थल माना जाता है. इस मंदिर का निर्माण विशेष रूप से दक्षिण भारतीय (द्रविड़) स्थापत्य शैली के आधार पर किया गया है, जिसके लिए दक्षिण भारत से ही कारीगर बुलाये गये थे. यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान राधा-कृष्ण को समर्पित है. मंदिर परिसर के भीतर तीन मुख्य मंदिर बनाये गये हैं, जिनमें शिव परिवार, हनुमान जी और राधा-कृष्ण की मूर्तियाँ स्थापित हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह और शाम संध्या आरती का विशेष महत्व

मंदिर में प्रतिदिन सुबह और शाम को विशेष आरती का आयोजन होता है. शाम को होने वाली महा संध्या आरती में भाग लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु यहां जुटते हैं. रात के समय रंग-बिरंगी लाइटों की रोशनी में इस मंदिर की खूबसूरती देखते ही बनती है. मंदिर कि सजावट के लिए लाइटों का विशेष ध्यान रखा गया है जो श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है. आरती का आयोजन किया जाता है, जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन