ePaper

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारी तेज

Updated at : 23 Feb 2026 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारी तेज

NAWADA NEWS.राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी नवादा में जोर-शोर से चल रही है. प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन में व्यवहार न्यायालय, नवादा में सोमवार को बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

फ़ोटो कैप्शन- बैठक करते न्यायिक पदाधिकारी प्रतिनिधि, नवादा नगर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी नवादा में जोर-शोर से चल रही है. प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन में व्यवहार न्यायालय, नवादा में सोमवार को बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पीठ लिपिक एवं कार्यालय लिपिकों को नोटिस निर्गत करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया. इस लोक अदालत के लिए कुल 3950 वाद चिह्नित किये गये हैं, जबकि 1391 पक्षकारों को नोटिस तामिला के लिए भेजे गया है. चिन्हित मामलों में 96 एमएसीटी, 12 वैवाहिक, 3433 आपराधिक, 106 माइनिंग, 134 वन, 82 माप-तौल, 23 श्रम, 54 धारा 138 एनआइ एक्ट और 10 सिविल वाद शामिल हैं. सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के प्रकोष्ठ में जिला अधिवक्ता संघ एवं उपभोक्ता संरक्षण फोरम के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की गयी. सभी थाना अध्यक्षों को शत-प्रतिशत नोटिस तामिला सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. इसी क्रम में 90 दिवसीय ‘मेडिएशन 2.0 फॉर द नेशन’ अभियान के प्रचार-प्रसार को लेकर भी विमर्श किया गया. सचिव धीरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि परिवार, उपभोक्ता, चेक बाउंस, भूमि विवाद, बंटवारा व सुलहनीय आपराधिक मामलों का निबटारा मध्यस्थता के माध्यम से कराया जायेगा, जिससे लंबित मामलों का शीघ्र समाधान संभव हो सके.

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन