नवादा: सकरी नदी से आठ वर्षीय रौशन का शव बरामद, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर की आगजनी

Updated:
विज्ञापन

रोड जाम के दौरान फंसी गाड़ियां | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा के कादिरगंज थाना क्षेत्र के पौरा गांव के पास सकरी नदी से आठ वर्षीय रौशन कुमार का शव मिलने से हड़कंप मच गया. परिजनों और ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन के चलते सड़क पर आगजनी हुई.

विज्ञापन

नवादा. कादिरगंज थाना क्षेत्र के पौरा गांव के समीप सकरी नदी से आठ वर्षीय रौशन कुमार का शव बरामद होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. शव मिलने की सूचना के बाद लोगों ने सड़क पर आगजनी कर विरोध जताया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गयी.

विज्ञापन

शव मिलने के बाद सड़क जाम, परिजनों ने जताया विरोध

रौशन कुमार का शव सकरी नदी से बरामद होने के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दिया. सड़क पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से आवागमन प्रभावित हुआ. परिजन घटना की गहराई से जांच और मामले में उचित कार्रवाई की मांग कर रहे थे.

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया. कादिरगंज थानाध्यक्ष अवध किशोर ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया जायेगा.

एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाये वैज्ञानिक साक्ष्य

बुधवार को एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से जांच करते हुए आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किये. पुलिस की मौजूदगी में टीम ने घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्यों को सुरक्षित किया, ताकि बच्चे की मौत की परिस्थितियों का पता लगाने में मदद मिल सके.

कादिरगंज थानाध्यक्ष अवध किशोर ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है. एफएसएल टीम द्वारा जुटाये गये साक्ष्यों की भी जांच की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन