नवादा: नारदीगंज में तीन नाबालिग बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस तलाश में जुटी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नारदीगंज थाना क्षेत्र के मधुवन गांव से तीन नाबालिग बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं. लकड़ी चुनने की बात कहकर घर से निकले तीनों बच्चों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है. परिजनों की गुहार पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

नारदीगंज थाना क्षेत्र के मधुवन गांव से तीन नाबालिग बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गये हैं. इस संबंध में परिजनों ने बुधवार को नारदीगंज थाना में लिखित आवेदन देकर बच्चों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

लकड़ी चुनने की बात कहकर घर से निकले थे तीनों

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि लापता बच्चों में मधुवन गांव के सुलो मांझी का पुत्र साजन कुमार (13), मिथिलेश मांझी का पुत्र विकास कुमार उर्फ गूंजर (लगभग 13) और धर्मेंद्र मांझी का पुत्र भोथा शामिल है. तीनों बच्चे परिजनों से पास के जंगल से लकड़ी चुनकर लाने की बात कहकर घर से निकले थे.

देर शाम तक जब तीनों बच्चे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की. इसके बावजूद बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल सका. इसके बाद परिजनों ने नारदीगंज थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया.

संभावित ठिकानों पर तलाश जारी

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है. बच्चों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर छानबीन की जा रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इन तीनों बच्चों या इनमें से किसी एक के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत नारदीगंज थाना या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दें.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन