इनर व्हील के सौजन्य से लगा चिकित्सा शिविर

Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 18 Apr 2025 5:04 PM

विज्ञापन

नवादा न्यूज : सैकड़ों बुजुर्गों का मुफ्त में किया गया इलाज

विज्ञापन

नवादा न्यूज : सैकड़ों बुजुर्गों का मुफ्त में किया गया इलाज

डॉ रवीश कुमार ने इलाज व फ्री जांच की सुविधा उपलब्ध करायी

फोटोकैप्शन- चिकित्सा शिविर में कैंप इलाज करते डॉक्टर

प्रतिनिधि, नवादा.

इनर व्हील क्लब की ओर से वृद्ध आश्रम में मुक्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में शहर के प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ रवीश कुमार का सराहनीय योगदान रहा. शिविर में सैकड़ों बुजुर्गों को मुफ्त में इलाज का लाभ दिया गया. वृद्धजनों के फ्री सुगर, हीमोग्लोबिन, बीपी पल्स, ऑक्सीजन, यूरिक एसिड आदि की जांच की गयी. डॉक्टर रविश ने वृद्ध आश्रम के संचालकों को वृद्धाओं के खान-पान और अच्छे स्वास्थ्य के लिए जानकारी दी. शिविर में डॉ रवीश कुमार का कुमार गौरव, संतोष कुमार, लोकेशन कुमार, अमित कुमार, अंकित कुमार, अखिलेश आदि ने सहयोग किया. इनर व्हील की प्रेसिडेंट रेखा रानी ने डॉक्टर रवीश कुमार एवं उनके सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इनर व्हीलर क्लब लोगों के सहयोग से दीन-दुखियों को मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता है. इस अवसर पर संस्थान की सावित्री बरनवाल, अदिति गोयल, डॉ अंजना सिंह, आशा देवी आदि क्लब की महिला सदस्यों का भी काफी योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन