नवादा में निर्माण कार्य के दौरान करंट की चपेट में आया राजमिस्त्री, मौत से परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद भीड़ की तस्वीर

Nawada News : सिरदला बाजार में निर्माण कार्य के दौरान बिजली करंट लगने से राजमिस्त्री अनिल पंडित की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है।

विज्ञापन

Nawada News : सिरदला बाजार स्थित सोनू साव के मकान में निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार को बिजली करंट की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई. मृतक की पहचान सिरदला थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी अनिल पंडित, पिता चमारी पंडित, के रूप में हुई है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

निर्माण कार्य के दौरान करंट की चपेट में आए

बताया जाता है कि अनिल पंडित सिरदला बाजार स्थित एक मकान में निर्माण कार्य कर रहे थे. इसी दौरान पलक लगाने के क्रम में वह बिजली के संपर्क में आ गए और करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए. आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिरदला पहुंचाया. वहां चिकित्सक डॉ. अजय चौधरी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

राजमिस्त्री की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे. पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना के बाद फुलवरिया गांव में भी मातम का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि अनिल पंडित मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी अचानक मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.

दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं. एक बच्चे की उम्र करीब सात वर्ष और दूसरे की उम्र करीब पांच वर्ष बताई जा रही है. पिता की मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया. परिजनों और ग्रामीणों ने अनिल पंडित की मौत पर गहरा दुख जताया है.

Also Read : बेगूसराय में पांच दिन से लापता आठ वर्षीय बच्चे का गड्ढे में मिला शव, गांव में मची सनसनी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन